आंध्र प्रदेश: CM जगनमोहन के दर्शन से पहले विजयवाड़ा दुर्गा मंदिर पर बड़ा हादसा, खिसकी चट्टान

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा में इंद्रकीलाद्री पहाड़ी पर स्थित दुर्गा मंदिर पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 5 लोगों के घायल होने की खबर हैं। बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी भी इसी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले थे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने हादसे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि चट्टान के बड़े-बड़े टुकड़े मंदिर परिसर में फैले हैं। घटना की खबर मिलते ही राहत बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। श्रद्धालुओं को बाहर निकाला जा रहा है। कम से कम दो स्वच्छता कर्मचारियों सहित चार, मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। बचाव और राहत के प्रयास अभी भी जारी है।

Vijayawada Durga Temple Boulders fell off the Indrakeeladri hillock

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को विजयवाड़ा में इंद्र कीलाद्री पहाड़ियों पर कई पत्थर लुढ़क कर नीचे आ गए, इस दौरान चट्टान के रास्त में आने वाली हर चीज कुचल गई। चट्टान खिसकने से भक्तों में दहशत फैल गई और इस हादसे में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। जिला कलेक्टर एएम डी इम्तियाज और पुलिस आयुक्त (विजयवाड़ा) बी श्रीनिवासुलु घटना स्थल पर पहुंचे हैं, नागरिक आपूर्ति मंत्री के श्रीवेंकटेश्वर राव और गन्नवरम विधायक वी वामशी ने बचाव अभियान का बारीकी से निरीक्षण किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के विजयवाड़ा में पहाड़ी मंदिर की यात्रा से कुछ घंटे पहले घटी। पहाड़ी मंदिर में 10 दिवसीय दशहरा उत्सव का जश्न 17 अक्टूबर से शुरू हुआ। इस मंदिर को श्री दुर्गा मल्लेश्वरा स्वामी वरला देवस्थानम (एसडीएमएसडी) के रूप में भी जाना जाता है। बता दें कि मंदिर को कोविड -19 प्रोटोकॉल के तहत भक्तों के लिए दरवाजे खोले गए हैं। शुरुआती रिपोर्टों में मंदिर के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि प्रत्येक घंटे केवल 1,000 भक्तों को ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा: कल बंगाल के लोगों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 78 हजार बूथों पर होगा प्रसारण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+