विजया बैंक ने धूम-धाम से मनाया 83वां अधिष्ठापन समारोह

VIJAYA Bank celebrates 83rd Foundation Day in Mumbai on 23rd October
मुंबई। मायानरी मुंबई में विजया बैंक का 83वां अधिष्ठापन समारोह 23 अक्टूबर को बड़े ही चाव और हर्षोल्लास से मनाया गया। सोरबजी बैंकर्स ट्रेनिंग कालेज में आयोजित इस अधिष्ठापन समारोह में सभी बैंककर्मियों औऱ कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस समारोह की शुरूआत बैंक के फाउंडर श्री अत्तावरा बालकृष्णन शेट्टी और श्री मुल्की सुंदर राम शेट्टी को श्रद्दांजलि के साथ हुई।

समारोह में दोनों के कार्यों के याद करते हुए बताया गया कि किस तरह से आज विजया बैंक देश के सर्वोपरि बैंकों में से एक है और किस तरह से आज बैंक की तरक्की देश के आर्थिक ग्राफ को बढ़ाने में मदद कर रही है। आज देश में विजया बैंक एक नई मिसाल और आम लोगों के असली दोस्त के रूप में उभर कर सामने आया है। जिसके लिए बैंक के सारे फार्मेट से जुड़े लोगों की दिन-रात की मेहनत है। समारोह की में स्वागत भाषण श्री मुरली रामास्वामी, जनरल मैनेजर मुंबई शाखा..की ओर से दिया गया।

अपने सफलता पूर्वक 82 साल पूरे करने वाले विजया बैंक के अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर गांधी, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर, रिजर्व वैंक ऑफ इंडिया मौजूद थे। इस मौके पर बैंक के सफलतापूर्व सफर पर आधारित एक शार्ट फिल्म भी प्रसारित की गयी जिसका लुत्फ समारोह में मौजूद सभी लोगों ने उठाया।

इस मौके पर बैंक के लिए दिन-रात काम करने वाले लोगों की मेहनत को जहां सराहा गया वहीं दूसरी ओर श्री बासु चैटर्जी, डॉक्टर मुग्धा शेट्टी, कैप्टन मुलीकर, श्री वल्लभ एस पुरोहित औऱ श्रीमती लक्ष्मी सुदर्शन को विजया बैंक के लिए दिये गये अभूतपूर्व योगदान के लिए विशेष सम्मान देकर सम्मानित भी किया गया। इस समारोह में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ था साथ ही यह भी बताया गया कि विजया बैंक की ओर नैतिक औऱ सामाजिक दायित्व भी निभाये जा रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण है कि पंचायत स्कूलों में वाटर प्यूरीफायर लगवाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+