Vijay Diwas 1971: राहुल गांधी ने सेना के शौर्य को किया नमन,कहा-'उस वक्त देश के PM का लोहा मानते थे पड़ोसी'

Vijay Diwas 1971:आज 'विजय दिवस' ( Vijay Diwas)के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) ने देशवासियों को 'विजय दिवस' की शुभकामनाएं देते हुए सेना के शौर्य को नमन किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि साल 1971 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं और सेना के शौर्य को नमन। ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे! #Vijaydiwas

Recommended Video

    Vijay Diwas 2020: 1971 War को लेकर Rahul Gandhi ने PM Modi पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    Vijay Diwas 1971: राहुल गांधी ने सेना के शौर्य को किया नमन

    मालूम हो कि आज का दिन 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के दिल में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ था, बंग्लादेश में इस दिन को 'विक्ट्री डे 'के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

    PAK के 93000 सैनिकों ने किया था आत्म समर्पण

    इस युद्ध के बाद पाकिस्तानी सेना के करीब 90 हजार पाक सैनिकों को बंदी बना लिया था। कहा जाता है कि युद्ध से पहले और युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने करीब दो लाख से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार किया। इस लड़ाई में करीब 30 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे, वहीं करीब एक करोड़ लोगों ने भारत में शरण ली थी। 13 दिन तक चले इस युद्द में 3900 जवान शहीद हुए थे।

    Vijay Diwas 1971: राहुल गांधी ने सेना के शौर्य को किया नमन

    लेकिन युद्ध में बेहतरीन नेतृत्व के लिए 1972 के गणतंत्र दिवस पर मानेकशॉ को पहले फील्ड मार्शल के रूप में तरक्की देते हुए पद्म विभूषण से भी नवाजा गया और इंदिरा गांधी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत और इंदिरा गांधी के लिए वह सर्वाधिक गौरव का अवसर था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+