विद्या बालन ने सुनाई आपबीती: ट्रेन में शख्स को हस्तमैथुन करते देखा, उसके बाद....
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने बताया है कि कॉलेज के दिनों में उन्हें एक बेहद कड़वे अनुभव का सामना करना पड़ा था जब उनके सामने ही एक लड़के ने हस्तमैथुन किया था और ये सब ट्रेन में हुआ। नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में अपनी आने वाली फिल्म 'तुम्हारी सुलू' का प्रमोशन के लिए पहुंची विद्या ने कॉलेज के दिनों में अपने साथ हुए इस वाकये के अलावा और भी कई अहम खुलासे अपने बारे में किए।


'कॉलेज से लौटती वक्त हुआ था ये सब'
विद्या बालन ने बताया कि जब वो मुंबई के जेवियर्स कॉलेज में पढ़ती थीं तो लोकल ट्रेन से घर लौटती थीं। उन्होंने बताया 'उस दिन मैं अपनी सहेलियों के साथ लौट रही थीं। हम तीनों लेडीज कम्पार्टमेंट में बैठे थे कि एक लड़का डिब्बे में चढ़ा। मैंने उसे कहा कि यह लेडीज कम्पार्टमेंट है,तो उसने अगले स्टेशन पर उतर जाने की बात कही और गेट पर जाकर खड़ा हो गया। इसके बाद उसने जो किया वो चौंकाने वाला था।'

मास्टरबेट करते लड़के को जमकर पीटा
विद्या ने कहा, 'वह अगले स्टेशन पर नहीं उतरा। वह दोबारा खिड़की के पास आकर बैठ गया। इसी दौरान उसने अपनी पैंट खोली और हमारे सामने ही हस्तमैथन करने लगा। मुझे ये देख गुस्सा आ गया। मैंने उसे जमकर गालियां दीं, मेरे हाथ में पेपर पेड और फाइलें थीं और मैंने उन्हीं से उसको खूब मारा इतना ही नहीं मैंने उसे खींचकर गेट से बाहर धक्का दे दिया।'

किस कर अजीब सवाल करते हैं इमरान हाशमी
नेहा धूपिया के साथ शो में विद्या ने ऑनस्क्रीन किसिंग सीन्स के बारे में भी बात की। इमरान हाशमी के साथ 'घनचक्कर' में विद्या के कई किस सीन थे। उसे याद करते हुए विद्या ने बताया कि इमरान हर किस सीन के बाद उनसे कहते थे 'तुम्हें क्या लगता है सिद्धार्थ (विद्या के पति) इस किस सीन को देखकर क्या कहेंगे?













Click it and Unblock the Notifications