विद्या बालन के प्रेग्नेंट होने की आई खबरें तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्रियों की शादी के बाद उनके फैन्स के भीतर ये उत्सुकता रहती है कि वे कब मां बनने वाली हैं? हालांकि, कई अभिनेत्रियां इस खबर को छिपाती हैं जबकि कुछ के बारे में अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्किया' और 'पा' जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार निभा चुकी विद्या बालन के बारे में भी ऐसी खबरें कई बार आई हैं। साल 2012 में उनके शादी करने के बाद से ऐसी खबरों का बाजार गर्म रहा है। वहीं, अब एक बार फिर उनके एक वीडियो के कारण इस तरह की खबरें आ रही हैं कि विद्या बालन प्रेग्नेंट हैं।

शादी के बाद से ही ऐसी अफवाहों का सामना कर रही- विद्या
विद्या ने मीडिया में चल रही इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। स्पॉटबॉय के साथ इंटरव्यू में विद्या बालन ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि शादी के बाद से ही वे ऐसी अफवाहों का सामना कर रही हैं। विद्या ने कहा कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं और उनको ये बात कहने में कोई शर्म नहीं है कि उनका पेट फ्लैट नहीं है। विद्या ने कहा कि इसी कारण अक्सर ऐसी खबरें आती रहती हैं।

मेरा पेट फ्लैट नहीं है- एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने कहा कि अगर किसी अलग तरह की ड्रेस मेरी स्किन पर फिट होती है तो आपको लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। माफी चाहती हूं लेकिन क्या आपके पास करने के लिए कोई और काम नहीं है क्या? विद्या बताती हैं कैसे उनको 7 साल में कई बार ऐसी अफवाहों का सामना करना पड़ा है। विद्या ने कहा कि जब पहली बार अफवाह आई तो उनकी शादी को केवल 1 महीना हुआ था।

15 अगस्त को रिलीज हुई है विद्या की फिल्म 'मिशन मंगल'
बता दें कि विद्या बालन की फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं और ये फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है। इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और कृति कुल्हारी अहम भूमिक निभा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications