यूपी में दबंगों का कहर: बीच सड़क पर महिला से छेड़खानी,रोका तो फोड़ दिया सिर

यूपी के मैनपुरी में बीच सड़क पर महिला से छेड़खानी की गई। जब महिला से विरोध किया तो उसकी डंडों से पिटाई कर दी गई।

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश अपराधियों और दबंगों का अड्डा बन चुका है। महिलाएं यहां सड़कों पर बेइज्जत हो रही है। ताजा मामला मैनपुरी का है, जहां अपराधियों ने बीच सड़क पर महिला से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसे लहुलुहान कर दिया। इस शर्मनाक घटना का वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Video: Women assault publicly in Mainpuri

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपने पति और बच्चों के साथ जा रही थी। रास्ते में उसने एक दुकानवाले से पता पूछा तो दुकान पर पहले से मौजूद गुंडों मे उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला और उसके पति ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी और डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

इस मारपीट में महिला का सिर फट गया। वो बुरी तरह से घायल हो गई। लेकिन वहां मौजूद भीड़ तमाशा देखती रही। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती आरोपी भाग चुके थे। घायल महिला ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला से 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्द करवाया है। वहीं पुलिस के कहने पर महिला ने अपना इलाज करवाया। महिला के पति को भी चोटें आई हैं।

महिला की शिकायत के बाद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हलांकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर दवाब बढ़ गया है। देखें शर्मसार कर देने वाला वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+