Video: फोटो खींचने के लिए पीछा कर रहे शख्‍स को हाथी ने देखिए कैसे चखाया मजा

नई दिल्‍ली: ईश्‍वर ने मनुष्‍य को सुंदर प्रकृति के साथ खूबसूरत पशु-पक्षी समेत अन्‍य कई उपहार दिए हैं लेकिन कई बार लोग अपने मनोरंजन के लिए उनकी शांति भंग करते हैं। जंगल सफारी के सफर के दौरान कई बार लोग कई बार मस्‍ती में कई बार जानवरों की स्‍वतंत्रता में खलन डालते हैं। सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सफारी के दौरान हाथी की फोटो क्लिक करने के लिए लोग हाथी का पीछा करते हुए उसे परेशान करते हैं जिसके बाद हाथी आतंकी होकर उनको ऐसा सबक सिखाया जो वो जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। इस वीडियो को देखकर हर पशु प्रेमी को गुस्‍सा जरूर आ जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

बात दें जानवरों में हाथी सबसे शांत जानवर होता है लेकिन ये तभी तक है जब तक आप उन्‍हें परेशान नहीं करते। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इसमें हाथी का जबदस्‍त गुस्‍सा आपको देखने को मिलेगा। हाथी के अपार गुस्‍से की वजह इंसान ही थे।

जानें क्यों आया हाथी को गुस्‍सा

जानें क्यों आया हाथी को गुस्‍सा

इस वीडियो में आप एक जीप पर कई लोग दिख रहे हैं। जिसमें खड़ा एक शख्‍स हाथी की फोटो खींचने के लिए गाड़ी पर खड़ा रहता है और काफी देर तक आगे चल रहे हाथी की फोटो खींचने के लिए जीप उसके पीछे चलती है काफी देर तक हाथी आगे चलता है लेकिन अचानक वो अक्रामक होकर पलट कर जीप में बैठके लोगों की ओर गुस्‍से में काफी तेजी से बढ़ता है।

हाथी ने ऐसे चखाया मजा

हाथी ने ऐसे चखाया मजा

हाथी के अक्रामक होने पर ड्राइवर जीप तेजी से रिवर्स लेता है और तेज हार्न बजाता है लेकिन हाथी तेजी से दौड़ता है। इतनी देर में जीप में सवार लोगा की घिघ्‍घी बंध जाती है। लोगों को सबक सिखाने के बाद हाथी थोड़ा स्‍लो हो जाता है। तब लोगों की जान में जान आती हैं।

आईएफएस अधिकारी ने ये वीडियो शेयर कर दी ये चेतावनी

आईएफएस अधिकारी ने ये वीडियो शेयर कर दी ये चेतावनी

ये वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांता नंदा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने कैप्‍शन में लिखा हर दिन आपके लिए लकी नहीं होगा। जंगल सफारी के दौरान हाथी से सेफ डिस्‍टेंस बनाकर रखें।

देखें वायरल वीडियो

https://hindi.oneindia.com/photos/kourtney-kardashian-latest-hot-pictures-oi60332.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+