द ग्रेट 'खली' ने टोलकर्मी को जड़ा थप्पड़? क्या कर्मचारी ने पहलवान को कहा 'बंदर'? जानिए सच
नई दिल्ली, 12 जुलाई। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व चैंपियन द ग्रेट 'खली' यानी दलीप सिंह राणा का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खली और टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच में तू-तू मैं-मैं हो रही है। वीडियो में पहले खली अपनी कार के अंदर में बैठे हुए हैं और वो कर्मचारियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं कर्मचारी उनसे आईडी प्रूफ मांगते दिख रहे हैं। कर्मचारियों ने खली पर थप्पड़ जड़ने का आरोप भी लगाया है।
Recommended Video

खली के फैंस जहां परेशान हो गए
इस वीडियो से वायरल होने से खली के फैंस जहां परेशान हो गए तो वहीं कुछ लोगों ने इस साल की फरवरी में भाजपा में शामिल हुए खली की आलोचना कर रहे हैं। इस वक्त ट्विटर पर खली को लेकर संदेशों की बाढ़ आई हुई है।

'आईडी प्रूफ मांगने लगे और लड़ने लगे'
जबकि इस बारे में खली की ओर से कहा गया है कि 'मैं जालंधर से करनाल जा रहा था, लेकिन लाडोवाल टोल प्लाजा के पास कुछ कर्मचारियों ने उनसे गलत व्यवहार किया। टोलप्लाजा पर कुछ वर्कर्स उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे और कुछ कर्मचारी तो जबरदस्ती उनकी गाड़ी में घुसने लगे थे, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कर्मचारी उलझ गए और उनसे आईडी प्रूफ मांगकर लड़ने लगे।'

क्या कर्मचारी ने पहलवान को कहा 'बंदर'?
जहां खली ये बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्लाजा के कर्मचारियों ने खली पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। फिलहाल वायरल वीडियो में एक जगह खली एक टोलकर्मी को अपने हाथ से खींच कर पीछे करते नजर आ रहे हैं तो एक जगह एक टोलकर्मी ने उन्हें 'बंदर' भी कहता दिख रहा है। फिलहाल ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

‘वर्ल्ड हैवीवेट' टाइटल अपने नाम करने वाले पहले रेसलर
गौरतलब है कि WWE के जरिए भारत का एक अलग पहचान दिलाने वाले खली पंजाब पुलिस में एएसआई भी रह चुके हैं। फिलहाल वो WWE छोड़ने के बाद जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग अकादमी (CWE) चला रहे हैं। खली मूल रूप से हिमाचल के सिरमौर जिले के रहने वाले हैं। वो WWE में ‘वर्ल्ड हैवीवेट' टाइटल अपने नाम करने वाले पहले रेसलर हैं। वो बहुत सारे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।
'5 किलो चिकन खाते हैं और दस लीटर दूध पीते हैं'
7 फिट एक ईंच के खली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'वो रोज 5 किलो चिकन खाते हैं और दस लीटर दूध पीते हैं।'
बेटी का नाम अवलीन राणा
उनकी पत्नी का नाम हरमिंदर कौर है और दोनों को शादी से एक बेटी अवलीन राणा है। जिसकी तस्वीरें खली अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते रहते हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications