Suvendu PA Murder: 'मेरा बेटा अपराधी नहीं, मेरे पास कई सबूत', आरोपी Raj Singh की मां ने चीख-चीखकर खोले राज

Suvendu PA Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला अब सियासी तूफान बनता जा रहा है। मामले में यूपी के बलिया जिले से मुख्य आरोपी राज सिंह को गिरफ्तार कर 13 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। ऐसे में आरोपी की मां जामवंती देवी ने बड़े खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि मेरा बेटा बिल्कुल निर्दोष है, मेरे पास उसके बचाव के कई सबूत हैं। उसे फंसाया जा रहा है।

आपको बता दें कि, 6 मई 2026 को उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ पर हुए हमले में तीन गोलियां लगी थीं। घटना के कुछ दिनों बाद बंगाल पुलिस ने अयोध्या से राज सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस उसे शार्पशूटर मान रही है। बिहार के बक्सर से दो अन्य संदिग्ध मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य भी पकड़े गए। तीनों को 13 दिन की पुलिस कस्टडी दी गई है। आइए विस्तार से आखिर मां ने क्या क्या बताया ...

suvendu-pa-chandranath-rath-murder-case

Jamvanti Devi Reveals: जामवंती देवी का खुलासा: 'बेटा मेरे साथ था'

बलिया जिला कोर्ट पहुंचीं जामवंती देवी ने भावुक होकर कहा कि 7 तारीख को मेरा बेटा लखनऊ जा रहा था। मैं उसके साथ थी। हम अयोध्या भी दर्शन के लिए गए थे। अगले दिन SOG की टीम आई और मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। हमें नहीं पता कि पूरी रात हमारे बेटे के साथ क्या हुआ। अगले दिन हमें बताया गया कि कोलकाता की टीम आई है और पूछताछ के लिए ले जा रही है। उन्होंने कहा था कि पूछताछ के बाद छोड़ देंगे। आज तक मुझे नहीं पता कि मेरा बेटा कहां है।

राज की मां ने आगे कहा कि मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि वे पूछताछ करें और जांचें कि उस समय मेरा बेटा मेरे साथ ही था। मेरे पास कई सबूत हैं। मेरा बेटा कहीं नहीं गया था। वह कोई अपराधी नहीं है। जामवंती देवी ने CBI जांच की मांग की और कहा कि बंगाल में उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है, न कभी गए हैं।

Who Is Raj Singh: राज सिंह कौन हैं?

राज सिंह बलिया सदर कोतवाली के आनंद नगर का रहने वाला है। वह खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताता था। उसके फेसबुक अकाउंट पर UP मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ तस्वीरें और रील्स वायरल हैं। पड़ोसियों के अनुसार, राज सिंह राजनीति में सक्रिय होना चाहता था। उसने फेसबुक बायो में लिखा था कि मिशन 2026 (चिलकहर ब्लॉक प्रमुख)। सभासद चुनाव के पोस्टर भी छपवा चुका था। वह स्थानीय स्तर पर नेता बनने की तैयारी में था।

Balia News: राजनीतिक अंगड़ाई और सवाल क्या?

यह मामला पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के तुरंत बाद हुआ है। सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी की हत्या ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। विपक्ष इसे 'राजनीतिक साजिश' बता रहा है, जबकि सत्ताधारी पक्ष इसे आपराधिक घटना बताकर CBI जांच की बात कर रहा है।

राज सिंह की राजनीतिक बैकग्राउंड और BJP नेताओं से उसके कथित संबंधों के चलते मामला संवेदनशील हो गया है। परिवार का दावा है कि गिरफ्तारी गैर-कानूनी तरीके से हुई, ट्रांजिट रिमांड नहीं लिया गया और CCTV फुटेज में राज सिंह बलिया में मौजूद था।

राज सिंह, मयंक और विक्की की 13 दिन की रिमांड में पुलिस पूछताछ जारी है। परिवार का दावा है कि उनके पास अलिबाई के मजबूत सबूत हैं। अगर जामवंती देवी के दावे सही साबित होते हैं तो यह बंगाल पुलिस पर गंभीर सवाल खड़ा करेगा। दूसरी ओर, अगर पुलिस सबूत पेश करती है तो राज सिंह की राजनीतिक महत्वाकांक्षा और कथित आपराधिक बैकग्राउंड पर भी गंभीर बहस होगी।

Suvendu PA Murder Case: सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार Raj Singh कौन है? सियासत से जुड़े तार!
Suvendu PA Murder Case: सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार Raj Singh कौन है? सियासत से जुड़े तार!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+