सऊदी में भूखा मर रहा है यूपी का आकाश, वीडियो डालकर सुषमा स्वराज से मांगी मदद
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बेहतर जिंदगी और अच्छी नौकरी की तलाश में सऊदी अरब गए उत्तर प्रदेश के आकाश की हालत काफी दयनीय है। वो मैकेनिक के काम के लिए वहां गया था लेकिन वहां उसके साथ मजदूरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उसे खाने के लिए पैसे तक नहीं दिए जाते हैं। दुबई में फंसे आकाश ने ट्वीटर के माध्यम से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी है।

जानकारी के मुताबिक यूट्यूब पर वीडियो डालकर आकाश ने अपनी बुरी स्थिति की बात बताई। उसने कहा कि वह सऊदी अरब पैसे कमाने के लिए आया था, क्योंकि उसके घर की स्थिति बहुत खराब थी।
उसने कहा, "मैंने मुंबई से वीजा लिया था। मौलवी साहब ने मुझे यहां मैकेनिक के काम के लिए भेजा था, पर यहां मुझे ईंट तोड़ने के काम में लगा दिया गया। आज दो ढाई महीने हो गए हैं। खाने के लिए पैसे नहीं दिए जाते हैं।' साथ ही उसे वापस वतन भी नहीं लौटने दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications