Video: दोस्त मीका सिंह की गंदी हरकतों पर रोईं राखी सावंत, कहा-मैं आ रही हूं दुबई तुम्हें छुड़ाने

Recommended Video

    Rakhi Sawant promises Mika Singh to get him out of Dubai Jail; Watch video| FilmiBeat

    मुंबई। मशहूर सिंगर मीका सिंह एक बार फिर से अपनी गंदी हरकतों की वजह से विवादों में फंस गए हैं, उन पर 17 वर्षीय ब्राजीलियन मॉडल -सिंगर ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में ले लिया है जिसके बाद बॉलीवुड की विवादित आयटम गर्ल राखी सावंत काफी परेशान और दुखी हैं, उनका दर्द इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने मीका के लिए एक वीडियो संदेश अपलोड किया है, जिसमें वो रोते हुए मीका सिंह से कह रही हैं कि वो चिंता ना करें, वो उन्हें छुड़ाने दुबई आ रही हैं।

    दोस्त मीका की हरकतों पर रोईं राखी सावंत

    दोस्त मीका की हरकतों पर रोईं राखी सावंत

    राखी ने अपना वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और यू ट्यूब पर शेयर किया है, इंस्टाग्राम वाले पर तो राखी केवल रोते हुए मीका को उनकी हरकतें बता रही हैं लेकिन यू ट्यूब के वीडियो में राखी ने काफी अश्लील शब्दों का प्रयोग किया है। अपने वीडियो में राखी कह रही हैं कि मीका तुम इतने लफड़े करते हो ना, अभी मैं आ रही हूं तुम्हें छुड़ाने के लिए, मैं दुबई का वीजा ढूंढ रही हूं, आप मेरे दोस्त हो, क्यों मेरी इज्जत से खेल रहे हो।

    मीका, क्यों छेड़ते हो तुम लड़कियों को: राखी सावंत

    राखी ने मीका से सवाल किया है कि यार तुम्हारी दिक्कत क्या है, क्यों तुम इतनी छोटी-छोटी लड़कियों को छेड़ते हो, कभी किसी को थप्पड़ मार देते हो, इतने पंगे क्यों करते हो,मुझे बहुत तकलीफ हो रही है, क्यों छेड़ते हो तुम लड़कियों को?, हालांकि राखी इस दौरान दस साल पहले हुए मीका और उनके किसिंग विवाद का जिक्र करना नहीं भूली हैं, उन्होंने कहा कि 10 साल पहले मुंबई पुलिस से तु्म्हारी शिकायत की थी लेकिन मुंबई और ब्राजील की पुलिस में अंतर है।

    सोशल मीडिया पर वायरल राखी का वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल राखी का वीडियो

    राखी के इस वीडियो पर लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी हैं, किसी ने राखी के खिलाफ बयानबाजी की है तो किसी ने मीका के विरोध में कमेंट किया है, राखी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    ब्राजीलियन नाबालिग युवती ने मीका पर लगाए संगीन आरोप

    ब्राजीलियन नाबालिग युवती ने मीका पर लगाए संगीन आरोप

    मालूम हो कि ब्राजीलियन नाबालिग युवती ने मीका पर आरोप लगाए हैं कि वह उन्हें आपत्त‍िजनक तस्वीरें भेजते थे, मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के सिलसिले में दुबई में थे, दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्ट‍ि की है कि उन्होंने मीका को हिरासत में लिया है, मीका के दोस्त भी उन्हें रिहा कराने के लिए कोशिश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+