प्रियंका को ब्राइडल लुक में देख इमोशनल हुए निक, वायरल हुआ Video
नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहे हैं, वैसे तो दोनों की शादी का हर वीडियो काफी रोचक है लेकिन इनमें से एक वीडियो ऐसा भी है, जिसे देखकर आप प्रियंका और निक दोनों के प्यार की गहराई को महसूस कर सकते हैं। दरअसल वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रियंका को देखकर निक इस कदर भाव-विभोर हो जाते हैं कि उनकी आंखें छलछला उठती हैं।

प्रियंका को ब्राइडल लुक में देख इमोशनल हुए निक
दरअसल ये वीडियो क्रिश्चियन वेडिंग का है, जिसमें प्रियंका सफेद रंग के वेडिंग गाउन में अपनी मां के साथ निक की ओर आ रही है, निक स्टेज पर उनका इंतजार कर रहे हैं, प्रियंका को ब्राइडल लुक में सजी-धजी अपनी ओर आते हुए देख कर निक जोनस काफी भावुक हो जाते हैं, वीडियो में वो हाथ से आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं, आप भी इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो जाएंगे।
अब मुंबई के रिसेप्शन का इंतजार
बता दें कि 1 और 2 दिसंबर को शादी कर चुके प्रियंका और निक का वेडिंग रिसेप्शन 4 दिसंबर को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हुआ, जिसमें पीएम मोदी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए, अब पीसी और निक अगला रिसेप्शन मुंबई में देंगे, जिसमें बॉलीवुड जगत की हस्तियां शामिल होंगी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अगस्त में हुआ था रोका
गौरतलब है कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications