वीडियो: पैरालंपिक्स गेम्स में सुमित अंतिल के गोल्ड जीतने पर पीएम मोदी ने फोन कर दी शाबाशी

नई दिल्‍ली, 30 अगस्‍त। जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक्स गेम्स का छठा दिन भारत के लिए बड़ा ऐतिहासिक रहा। भारतीय पैरा खिलाड़ियों दिन की शुरूआत में एक गोल्‍ड जीतकर की और दिन का अंत भी गोल्‍ड मेडल भारत के नाम कर किया। सोमवार को भारत ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज समेत 5 पदक जीते और पैरालंपिक खेल में एक दिन इतने सारे पदक जीतने का इतिहास रच दिया। भालाफेंक की एफ 64 कैटेगरी के फाइनल में सुमित अंतिल अपने 5 प्रयासों मे 3 बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और अंत में भारत को एक और गोल्‍ड मेडल दिलाकर गौरान्वित किया। प्रधानमंत्री ने सुमित के गोल्‍ड जीतते ही फोन पर बधाई देते हुए शाबाशी दी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

pm

गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम सुमित अंतिल ने रोशन कर दिया। जैसे ही देश के सुमित अंतिल ने खेल के मैदान में ऐतिहासिक जीत हासिल कर गोल्‍ड मैडल पहना वैसे ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका उत्‍साहवर्धन और तारीफ करने के लिए मोबाइल फोन पर बात की। पीएम ने उनसे कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया और उनके लचीलेपन की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा सुमित से प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने परिवार को गौरवान्वित किया।

वीडियो में आप देख सकते हैं सुमित अंतिल को गोल्‍ड मेडल मिलने पर पीएम के पर्सलनी फोन पर बात करने पर उनका चेहरा और दमकने लगा। पसीने से लतपत सुमित अंतिल से जब पीएम मोदी बात कर रहे थे और उनकी सराहना कर रहे थे, उतनी देर सुमित अंतिल बस थैंक्‍यू सो मच सर करते रहे और उनके चेहरे के भाव से ये साफ झलक रहा था कि मानो उनको यकीन ही नहीं हो रहा हो कि सचमुच में उनकी बात प्रभावशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+