Video: इंडियन आर्मी की कार्रवाई में मारे गए अपने दो सैनिकों के शव लेने सफेद झंडे के साथ आई पाकिस्‍तानी सेना

Recommended Video

    Indian Army ने unprovoked ceasefire violation कर रहे दो Pakistan Soldiers किए ढेर । वनइंडिया हिंदी

    पुंछ। जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार भारी गोलाबारी जारी है। इन सबके बीच एक ऐसा वीडियो आया है जिसमें नजर आ रहा है कि पाकिस्‍तानी सेना, भारत की ओर से दिए गए जवाब में मारे गए अपने दो सैनिकों के शव को लेने के सफेद झंडा दिखा रही है। पाक की तरफ से शनिवार को एलओसी पर स्थित स्‍कूलों को निशाना बनाया गया है। सूत्रों की ओर से बताया जा रहा है कि पाक सेना की गोलीबारी में स्‍कूलों के बच्‍चे फंसे हुए हैं।

     11 सितंबर को हुए ढेर

    11 सितंबर को हुए ढेर

    पाक सेना ने अपने जिन सैनिकों के शव लेने के लिए सफेद झंडा दिखाया उनकी मौत 11 सितंबर को हुई थी। पाक की तरफ से हुई फायरिंग का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और इस दौरान पाक सेना के दो सैनिक ढेर हो गए। बुधवार को मारे गए अपने सैनिकों की लाश लेने के लिए पाक ने शनिवार को एक्‍शन लिया। सफेद झंडा एक तरह से समर्पण का प्रतीक होता है। पांच अगस्‍त को जब से भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाया है तब से ही लगातार सीमा पर तनाव बना हुआ है। पाक सेना की ओर से रोज युद्धविराम तोड़ा जा रहा है और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। शनिवार को भी पाक ने रिहायशी इलाकों पर मोर्टार दागे हैं।

    शनिवार को फिर से फायरिंग

    14 सितंबर को पाक ने जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ जिले में आने वाले बालाकोट और मेंढर सेक्‍टर में फायरिंग शुरू कर दी। सेना की चौकियों के अलावा गांवों पर भी फायरिंग की गई। सेना की तरफ से पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। बुधवार को पाक ने हाजिपुर सेक्‍टर में फायरिंग की थी। इसी फायरिंग में पाक सेना के दो सैनिक मारे गए थे। आठ सितंबर को भी पाक ने राजौरी के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्‍टर में फायरिंग की थी। उस समय पाक ने 24 घंटे के अंदर पांचवीं बार युद्धविराम तोड़ा था।

    घुसपैठ को तैयार हैं आतंकी

    घुसपैठ को तैयार हैं आतंकी

    अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह तमतमाया हुआ है। घाटी का माहौल खराब करने के लिए वह आतंकियों को घुसपैठ कराना चाहता है, इसी को लेकर आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। सेना की ओर से कहा गया है कि पाक, अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय का ध्‍यान कश्‍मीर की तरफ दिलाने के लिए एलओसी पर गोलीबारी को अंजाम दे रहा है।

    इमरान बोले जब तक मैं न कहूं LoC पार न करें

    इमरान बोले जब तक मैं न कहूं LoC पार न करें

    पाक की तरफ से गोलीबारी, पीओके के मुजफ्फराबाद में हुई पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की रैली के बाद शुरू हुई। इस रैली में इमरान ने भड़काऊ भाषण दिया। पीओके के युवाओं से इमरान ने कहा, 'मैं जानता हूं कि आप एलओसी की तरफ जाना चाहते हैं लेकिन जब तक मैं ना कहूं तब तक ऐसा ना करें। पहले मुझे यूनाइटेड नेशंस जाकर कश्मीर के लिए संघर्ष करने दें।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+