अब गुरुग्राम में शख्स ने की हद पार, लिफ्ट खोलने आए गार्ड पर की थप्पड़ों की बरसात, Video Viral
गुरुग्राम, 29 अगस्त: नोएडा के बाद अब गुरुग्राम से गार्ड के साथ बदतमीजी और पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते दिनों में बड़ी-बड़ी सोसाइटी के अंदर रहने वाले लोगों की बदसलूकी की वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। पहले जहां नोएडा में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की महिला से साथ गालीगलौज की वीडियो वायरल हुई थी, उसके बाद फिर महिला वकील ने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां दी। अब गुरुग्राम की एक सोसाइटी के अंदर गार्ड के साथ मारपीट का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
Recommended Video

सेक्टर 50 के द क्लोज एन सोसाइटी की घटना
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुग्राम के सेक्टर 50 के द क्लोज एन सोसाइटी की है, जिसमें लिफ्ट में कुछ वक्त के लिए फंसे होने के बाद बाहर निकलते ही एक शख्स ने गार्ड और लिफ्ट ऑपरेटर पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। जो बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद शख्स गार्ड को एक के बाद कई तमाचे मार रहा है। इतना ही नहीं शख्स ने लिफ्ट ठीक करने आए लिफ्ट मैन को भी नहीं बख्शा और उससे साथ भी हाथापाई करने लगा।

शख्स का नाम वरुण नाथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिफ्ट में फंसे शख्स का नाम वरुण नाथ है, जो सोसायटी के गार्ड अशोक कुमार की पिटाई कर रही है। वरुण नाथ सोसोइटी के टावर 12 में रहने वाला रेजिडेंट है, जो लिफ्ट के मात्र 3 मिनट तक बंद होने के बाद बाहर निकलता तो अपना आपा खो बैठा और गार्ड और लिफ्टमैन की पिटाई करने लगा।

3 मिनट के लिए लिफ्ट में बंद हुआ, बाहर आया तो आपा खोया
घटना के सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट बंद है और कुछ गार्ड उसके खोलने के लिए पहुंचते हैं। इतने में लिफ्टमैन उसे खोलता है और फिर वरुण नाथ हाथ में बैग लिए बाहर निकलता है तो गुस्सा करता हुआ, बैग रखकर गार्ड की तरफ बढ़ता है और एक के बाद कई थप्पड़ उसे जड़ता है। लाचार गार्ड अपनी सफाई देने की कोशिश करता है, लेकिन रेजिडेंट उसकी एक भी ना सुनकर कई चांटे जड़ देता है। इसके बाद वो लिफ्ट के पास खड़े लिफ्टमैन के पास जाता है और वो ही हरकत करता है।

पुलिस ने वरुण नाथ को किया गिरफ्तार
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसके बाद यूजर्स में आरोपी शख्स के खिलाफ रोष है। इधर, बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने वरुण नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सुरक्षा गार्डों की पिटाई के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना को लेकर पीड़ित गार्ड अशोक कुमार ने बताया कि लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला रहा था तो सर (वरूण) ने इंटरकॉम पर कॉल करके बताया। इसके बाद मैं लिफ्ट ऑपरेटर के साथ जाकर लिफ्ट खुलवाया। बाहर निकलते ही सर ने मुझे मारना शुरू कर दिया। मैंने उनसे कहा कि ये गलत है, मेरी गलती नहीं है। फिर उन्होंने लिफ्ट ऑपरेटर को थप्पड़ मारा।
#WATCH | Haryana: A resident of The Close North Apartments in Gurugram thrashed security guards after being briefly stuck in lift; FIR filed
— ANI (@ANI) August 29, 2022
I helped him get out of the lift within 3-4 minutes. As soon as he got out, he started beating me up: Guard Ashok Kumar
(CCTV visuals) pic.twitter.com/RDDwMQYdn8












Click it and Unblock the Notifications