शून्य से भी नीचे तापमान में गरबा करते सेना के जवानों का video वायरल, लोगों कहा....सम्मान करो

नई दिल्ली- भारतीय सेना के जवानों का शून्य से भी नीचे तापमान में गरबा करने वाला एक विडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो में सेना के जवानों की वर्दी और वहां सफेद सी बिछी हुई बर्फ की चादरों से ही महसूस हो रहा है कि वे बर्फ के बीच कितनी मुश्किल ड्यूटी कर रहे हैं। लेकिन, इससे उनके काम के उमंग में कोई अंतर नहीं आया है और वहां बैकग्राउंड में गरबा का गाना बजा तो वे उस कड़ाके की ठंड में भी झूमने लग गए। सेना के जवानों का गरबा करते हुए ये विडियो खूद केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया है।

Video of army soldiers playing Garba in temperatures below zero is viral, people said-respect

लगता है कि त्योहारी मौसम सिर्फ सिविलियन को ही नहीं सेना के जवानों पर भी मस्ती की तरह छाया हुआ है। सेना के जवानों का बर्फीले इलाके में गरबा डांस का आनंद लेने वाले विडियो का सोशल मीडिया यूजर्स खूब सराहना कर रहे हैं। जब से डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने ये विडियो शेयर किया है उसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्विट भी किया है।

Video of army soldiers playing Garba in temperatures below zero is viral, people said-respect

सोशल मीडिया यूजर्स सेना के जवानों के गरबा डांस पर तरह-तरह के सराहनीय कमेंट लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'भारतीय सेना ने कितना बेहतरी गरबा किया है।' एक यूजर लिखता है, 'हमारी मातृभूमि की सेवा में यह उनका संतोष दिखाता है......हमारे बहादुर जवानों को सलाम।'

30 सेकेंड के इस गरबा विडियो में जवानों को मोटे जैकेट और गर्म वर्दी में देखा जा सकता है। वह जहां पर तैनात हैं उस पूरे इलाके में बर्फ की सफेद चादरें और सफेद ऊंचे पहाड़ ही दिखाई पड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विडियो के साथ टिप्पणी लिखी है, 'भारतीय सेना के गौरवशाली जवान शून्य से भी नीचे तापमान गरबा खेल रहे हैं। यही वह भावना है जो भारत को अजेय बनाता है....कुछ बात है ऐसी कि हस्ती मिटती नहीं हमारी।' हालांकि, उन्होंने ये जाहिर नहीं किया है कि ये विडियो किस मोर्चे का है।


डॉक्टर जितेंद्र सिंह उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय विकास और पीएमओ में राज्यमंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+