Video:दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली लड़की नीलांशी पटेल ने इस नेक काम के लिए कटवाए अपने 6 फीट लंबे बाल
नई दिल्ली, अप्रैल 15: हर किसी को अपने बालों से लगाव होता है खासकर लड़कियों को। लड़कियों की खूबसरती को चार चांद लगाने वाले बालों को बढ़ाने में सालों लग जाते है। बालों की खूबसूरती और उसकी लंबाई के बलबूते भारत की नीलांशी पटेल ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाकर जमकर वाहवाही बटोरी थी। लेकिन आपको सुनकर ताज्जुब होगा कि दुनिया में सबसे लंबे बालों का रिकार्ड बनाने वाली भारत की नीलांशी पटेल ने अपने लंबे बाल कटवा दिए हैं।आइए जानते आखिर नीलांशी पटेल ने ऐसा क्यों किया?

नीलांशी पटेल ने 12 साल बाद कटवाया बाल
गुजरात के मोडासा की रहने वाली नीलांशी ने हाल ही में अपने लहराते घने काले लंबे बाल कटवा दिए है। नीलांशी के बालों की लंबाई 6 फुट तीन इंच थी। नीलांशी ने अपने बालों को कटवाने का वीडियो जारी किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। नीलांशी ने अपने बालों को 12 साल कटवाया है। 6 साल की उम्र से नीलांशी के बालों में कैची तक नहीं छुआइ गई। इस वीडियो में नीलांशी ने बताया कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि उन्होंने अपने लंबे बाल कटवा डाले?

नीलांशी पटेल ने इस नेक काम के लिए दान किए अपने 6 फीट लंबे बाल
नीलांशी ने बताया कि वो अपने 6 फिट से लंबे बालों को कटवाकर यूएसए के एक म्यूजियम में भेज रही हैं। वो अपने बाल कैंसर से जूझ रहे बच्चों को दान कर रही हैं। उन्होंने कहा मैं ऐसा इसलिए कर रही कि लोग इस महान उद्देश्य के लिए मेरे से प्रेरणा पाकर आगे आकर कैंसर से ग्रसित बच्चों के लिए अपने बाल दान करें । नीलांशी ने बताया कि उनकी मां भी अपने बाल कटवाकर इन बच्चों को दान करने वाली हैं।

नीलांशी पटेल का गिनीज बुक में दो बार नाम हो चुका है दर्ज
6 अगस्त 2002 में जन्मी नीलांशी के लंबे बालों की बदौलत उसका नाम 2018 में पहली बार गिनीज बुक में दर्ज हुआ था। इटली में इससे संबंधित कार्यक्रम में तब नीलांशी के बालों की लंबाई 5 फीट 7 इंच थी। इतने लंबे की बदौलत नीलांशी ने टीन एजर गर्ल का रिकार्ड ब्रेक किया था। इसके बाद सितंबर 2019 में नीलांशी के बालों की लंबाई 6 फीट 3 इंच हो गई तब दोबारा गिनीज बुक में उसका नाम दर्ज हुआ था। इसके साथ ही नीलांशी दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली लड़की का दर्जा हासिल किया था लेकिन कैंसर ग्रसित बच्चों से पीडि़त बच्चों के लिए नीलांशी ने मिनटों में अपने बाल का मोह त्यागकर अपने खूबसूरत बालों की कुर्बानी दे दी।
इस वीडियो में देखें नीलांशी पटेल के 6 फीट लंबे बाल कटते हुए{video1}












Click it and Unblock the Notifications