भरी सभा में मनोहर लाल खट्टर को मोदी के मंत्री ने फटकारा, बोले हमें आपसे कोई उम्मीद नहीं
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ बयान देकर सरकार को मुश्किल में खड़ा कर दिया है। इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने खुलकर उनके खिलाफ अपनी नाराजगी को जाहिर किया, जिसके बाद उनका यह वीडियो लोगों में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इंद्रजीत सिंह सार्वजनिक सभा में मनोहर लाल खट्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि हमे आपसे कोई उम्मीद नहीं है।

इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमे खट्टर साहब से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई खास उम्मीद नहीं है, आपकी सरकार चुनाव में सांसदों की मदद करेगी, जो हीरो होंडा चौक का उद्घाटन होना था वो मैं अपनी तरफ से कर आया, फीता काटना बकाया है वो आप जाकर कर आइए। आपने टाइम दिया था, आप नहीं पहुंचे, मैं होकर आ गया। आपके पास निजी सचिन हैं, आप फोन कर देते, किसी को तो खबर करनी चाहिए कि हम वहां खड़े रहे। केंद्र का कार्यक्रम हो, केंद्र का पैसा लग रहा हो और हम घूमकर चले जाए यह हम नहीं करेंगे।
गौर करने वाली बात यह है कि इंद्रजीत सिंह इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता में गिने जाते थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में वह केंद्रीय रक्षामंत्री और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के पद पर थे। लेकिन हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों की वजह से उन्हें अपना मंत्रीपद गंवाना पड़ा था। यही नहीं यूपीए 2 में आला कमान से दूरियों की वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होकर इंसाफ मंच का गठन किया, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद उन्हें गुड़गांव से जीत मिली थी।
इसे भी पढ़ें- पति अपनी पत्नी को सैलरी बताने से नहीं कर सकता है इनकार: कोर्ट












Click it and Unblock the Notifications