देखें: किस तरह हुआ भयानक हरदा रेल हादसा, पानी में बह गये लोग
भोपाल| मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार देर रात दो रेलगाड़ियां पटरी से उतरकर काली माचक नदी में गिर गई, जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई। अब तक 19 शव बरामद किए जा चुके हैं।

इस घटना में 25 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 100 से ज्यादा लोगों को घायल बताया जा रहा है। धिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।
मुम्बई से वाराणसी जा रही कामायानी एक्सप्रेस पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल-खंडवा रेल खंड पर हरदा जिले के खिरकिया रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान मंगलवार देर रात दुर्घटना का शिकार हो गई। इस रेलगाड़ी के चार डिब्बे काली माचक नदी के पुल पर से गुजरते समय पटरी से उतरकर नदी के गिर गए।
देखें किस तरह से हुआ यह हादसा..












Click it and Unblock the Notifications