शूटिंग के सेट पर तनुश्री को घूर रहे थे नाना पाटेकर, Video आया सामने, देखिए आखिर क्या है सच्चाई?
मुंबई। पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। 10 साल पहले हुई घटना को लेकर तनुश्री ने अब एक बार फिर से आवाज उठाई है। नाना पाटेकर जैसे अभिनेता पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली तनुश्री लीगल नोटिस का सामना कर रही है, लेकिन अब वो वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप बहुत कुछ अंदाजा लगा सकते हैं कि तनुश्री की बातों में कितना दम है और किस दवाब में आकर उन्होंने हिम्मत दिखाई और यौन शोषण को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

शूटिंग के दौरान तनुश्री को घूर रहे थे नाना
सोशल मीडिया एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो फिल्म की शूटिंग का है, जहां तनुश्री के सोलो सॉन्ग की शूटिंग चल रही थी, लेकिन तनुश्री की शूटिंग के दौरान उनके आसपास नाना पाटेकर मंडरा रहे थे। वीडियो में नाना पाटेकर की उपस्थिति देखी जा सकती है और उनकी हरकत को भी देखा जा सकता है।

शूटिंग के सेट से नाराज होकर चली गई तनुश्री
वीडियो में देखा जा सकता है कि तनुश्री के सोलो सॉन्ग की शूटिंग के दौरान भी नाना पाटेकर सेट पर मौजूद हैं। वो बार-बार तनुश्री दत्ता के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान अचानक तनुश्री नाराज होकर सेट से दूर चली जाती हैं। वहीं नाना पाटेकर ठुमकते हुए भी नजर आ रहे हैं।

गणेश आर्चाय के बयान पर सवाल
दरअसल इस पूरे मामले पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कहा था कि फिल्म की कहानी की जरूरत के हिसाब से नाना पाटेकर को गाने के बीच में तनुश्री का गाल छूकर निकलना था, लेकिन जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नाना पाटेकर डांस स्टेप की प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सिने ऐंट टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ने कहा कि 2008 में तनुश्री की शिकायत को सही से नहीं सुना और अब एक बार फिर वह इस मामले पर जांच की जाएगी।
View this post on InstagramA post shared by insta bollywood.fc (@instabollywood.fc) on












Click it and Unblock the Notifications