Video- मंत्री जी ने भरी मीटिंग में महिला एएसपी को कहा गेट आउट- एसपी बोली नहीं जाउंगी

फतेहाबाद। हरियाणा में मंत्री और महिला एएसपी के बीच तीखीं नोंकझोंक का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में हरियाणा के मंत्री महिला एएसपी अनीता कालिया को सबके सामने गेट आउट कह रहे हैं।

anil sangeeta

महिला एएसपी और मंत्री अनिल विज के बीच शराब की बिक्री को लेकर मीटिंग में विवाद हो गया। अनिल विज ने कालिया से शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए कहा तो अनीता कालिया ने साफ कहा कि वह अपना काम कर रही हैं लेकिन सरकार शराब की बिक्री को बढ़ावा दे रही है। हालांकि मंत्री जी के खिलाफ कार्यवाही होने की बजाए महिला एएसपी संगीता कालिया का ट्रांसफर कर दिया गया है।

अनीता कालिया के इस जवाब के बाद मंत्री अनिल विज भड़क गये और उन्होंने अनीता कालिया को गेट आउट तक कह दिया। लेकिन एएसपी अनीता ने मीटिंग से बाहर जाने से साफ इनकार कर दिया जिसके बाद खुद अनिल विज मीटिंग छोड़कर चल दिये।

अनिल विज ने मीटिंग छोड़ने के बाद कहा कि वह तब तक इस क्षेत्र में नहीं आयेंगे जबतक यह महिला एएसपी इलाके में हैं। उन्होने कहा कि वह महिला एएसपी की शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे।

वहीं इस पूरे प्रकरण के बाद अधिकारियों ने मुख्य सचिव, हिसार आयुक्त और डीजीपी को मंत्री के खिलाफ एक शिकायत पत्र भी लिखा है जिसमें मंत्री के अनुचित व्यवहार के खिलाफ उचित कार्यवाही की बात कही गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+