VIDEO: पूर्व पार्षद ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला को लातों से पीटा, पार्टी ने किया सस्पेंड
पेराम्बलूर। तमिलनाडु में डीएमके के पूर्व पार्षद की दादागीरी का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इसमें पूर्व पार्षद एक ब्यूटी पार्लर में घुसकर एक महिला की बुरी तरह पिटाई करता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे ये शख्स महिला को लातों से पीट रहा है। इस दौरान पार्लर के अंदर दूसरी महिलाएं भी खड़ी हैं, जो लगातार पूर्व पार्षद से ऐसा नहीं करने की गुहार लगा रही हैं। बावजूद इसके ये शख्स मान नहीं रहा और लगातार महिला को पीट रहा है। पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस गंभीर मामले को लेकर पूर्व पार्षद को डीएमके पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक ब्यूटी सैलून में महिला की पिटाई का पूरा मामला 25 मई, 2018 का है। हालांकि इसका सीसीटीवी फुटेज अभी सामने आया है। घटना तमिलनाडु के पेरम्बलूर की है, जहां डीएमके पार्टी के पूर्व पार्षद सेल्वकुमार एक ब्यूटी सैलून में घुसकर एक महिला से मार-पीट कर रहे हैं। 25 मई के इस सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि कैसे पूर्व पार्षद महिला को लातों से पीट रहे हैं। इस दौरान सैलून में दूसरी महिलाएं उन्हें ऐसा नहीं करने की गुहार लगा रही हैं, लेकिन पूर्व पार्षद किसी की भी नहीं सुन रहे।
फिलहाल पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई की है। पूर्व पार्षद सेल्वकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं सेल्वकुमार को डीएमके पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया गया है।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications