VIDEO: साउथ के सुपरस्टार अजीत के कटआउट पर दूध चढ़ाने के दौरान हादसा, 5 लोग घायल

तिरुकोविलुर। दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार अजीत के कट आउट पर दूध चढ़ाने (दुग्धाभिषेक) की ऐसी होड़ लगी कि वहां बड़ा हादसा हो गया। दरअसल कट आउट पर चढ़कर फैन्स अपने प्रिय एक्टर को दूध चढ़ा रहे थे। इसी दौरान अचानक ही पूरा कट आउट नीचे गिर गया। इस हादसे में करीब 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

VIDEO: साउथ के सुपरस्टार अजीत के कटआउट पर दूध चढ़ाने के दौरान हादसा, 5 लोग घायल

जानकारी के मुताबिक हादसा तमिलनाडु के तिरुकोविलुर इलाके में हुआ। दरअसल यहां एक्टर अजीत कुमार का बड़ा सा कट आउट लगा हुआ था। इसी कट आउट पर अचानक ही बड़ी संख्या में एक्टर के फैन्स दूग्धाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। उनके दुग्धाभिषेक की इस प्रक्रिया को 'पाल अभिषेकम्' कहा जाता है। अभी फैन्स एक्टर के कट आउट पर दूध चढ़ा ही रहे थे तभी ये हादसा हुआ।

पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे एक्टर के फैन्स कट आउट पर चढ़कर उनके ऊपर दूध चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें शायद इस बात की उम्मीद नहीं थी कि कट आउट गिर भी सकता है। इसी दौरान अचानक कट आउट नीचे गिर गया, जिसमें करीब 5 लोग घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+