VIDEO: आतंकी ने कहा-मां का दूध पिया है तो सामने आ, अगले ही दिन मेजर ने गीदड़ 'टाइगर' को गोलियों से भून दिया

नई दिल्ली। पुलवामा एनकाउंटर में सोमवार को गीदड़ की मौत मारा गया आतंकी टाइगर ने मरने से पहले इंडियन आर्मी के मेजर को धमकी दी थी। टाइगर ने कहा था की मां का दूध पिया है, तो सामने आए। अगले ही दिन एनकाउंटर में मेजर रोहित शुक्ला ने आतंकी टाइगर का हमेशा-हमेशा के लिए ही काम तमाम कर दिया। सोशल मीडिया पर हिजबुल का टॉप कमांडर समीर अहमद भट्ट उर्फ समीर टाइगर ने एक वीडियो शेयर कर मेजर शुक्ला को धमकी दी थी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के द्राबगांव के दौरान आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के जवानों ने आतंकियों को घेर कर मारा।

VIDEO: आतंकी ने मरने से पहले दी थी धमकी, मेजर ने भून दिया

मेजर शुक्ला को धमकी भरे वीडियो में आतंकी समीर टाइगर ने कहा, 'शुक्ला को कहना कि शेर ने शिकार करना क्या छोड़ा और कुत्तों ने सोचा जंगल हमारा है। अगर उसने अपनी मां का दूध पिया है तो सामने आ जा।'

पुलवामा में छिपे आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए सोमवार जल्दी सुबह शुरू हुआ सेना का ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन, जिसमें सुरक्षा बलों के जवान, जम्मू कश्मीर पुलिस के एसजीओ और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। पुलवामा में ज्वॉइंट ऑपरेशन के 12 घंटे के भीतर ही हिजबुल के आतंकियों को ठिकाने लगा दिया। इसमें खास बात यह है कि जिस टाइगर नाम के आतंकी ने मेजर शुक्ला को धमकी दी थी, वो उन्हीं के हाथों मारा गया। सेना ने समीर टाइगर के साथ उसका साथी आकिब खान भी उसी वक्त ठिकाने लगा दिया।

घाटी में समीर भट्ट उर्फ समीर टाइगर के नाम को घाटी में 'अब्बासी' और 'फैजल' के नाम से जाना जाता था, जिसे मेजर शुक्ला ने 30 अप्रैल को दोपहर 2.15 बजे गोलियों से भून कर हमेशा के लिए सुला दिया। हालांकि, बहादूर मेजर शुक्ला भी दुश्मनों से लड़ते वक्त बुरी तरह से घायल हुए हैं और वे फिलहाल श्रीनगर हॉस्पिटल में भर्ती है। मेजर की हालात गंभीर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+