जानिए 'आशिकी गर्ल' श्रद्धा कपूर कब करने जा रही हैं शादी? , देखें ये Video

Bollywood Actress Shraddha Kapoor Reaction About Her Marriage news with Rohan Shrestha: बॉलीवुड की 'आशिकी गर्ल' श्रद्धा कपूर की शादी के चर्चे इन दिनों जोर-शोर से फिल्मी गलियारों में गूंज रहे हैं। कहा जा रहा है कि श्रद्धा इन दिनों फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों बहुत जल्द शादी करना चाहते हैं। हालांकि हाल ही में उनके पापा शक्ति कपूर ने कहा था कि वो अपनी बेटी के हर फैसले में साथ है लेकिन मुझे पता नहीं कि वो फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ से शादी करना चाहती है, हालांकि दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और उनकी दोस्ती शादी में तब्दील होती है तो मुझे कोई एतराज नहीं है।

पापा शक्ति कपूर ने बेटी को लेकर कही बड़ी बात

पापा शक्ति कपूर ने बेटी को लेकर कही बड़ी बात

लेकिन मैं ये जानता नहीं कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर कितना और किस हद तक गंभीर हैं। खैर मैं तो यही कहूंगा कि रोहन श्रेष्ठ ही क्यों? वो जिसके साथ भी शादी करना चाहती है, कर सकती है और सेटल हो सकती है।

श्रद्धा कपूर ने खुद ही बता दिया-कब कर रही हैं शादी?

श्रद्धा कपूर ने खुद ही बता दिया-कब कर रही हैं शादी?

फिलहाल असमंजस की इस स्थिति पर से अब खुद श्रद्धा कपूर ने ही पर्दा उठा दिया है। दरअसल हाल ही में श्रद्धा कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई तो वहां खड़े मीडिया हस्तियों ने उनसे शादी को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। आमतौर पर इस स्थिति में अभिनेत्रियां या अभिनेता या तो गुस्सा हो जाते हैं या फिर बचकर निकल लेते हैं लेकिन श्रद्दा कपूर ने ऐसा नहीं किया। (देखें Video)

श्रद्धा के फैंस को अभिनेत्री का अंदाज पसंद आया

श्रद्धा के फैंस को अभिनेत्री का अंदाज पसंद आया

बल्कि उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी वक्त है। जिससे एक बात साफ हो गई है कि श्रद्धा कपूर शादी के मूड में आ गई हैं लेकिन उनका पार्टनर अब रोहन ही है या कोई और, इस पर स्थिति अभी साफ नहीं है। फिलहाल श्रद्धा के फैंस को अभिनेत्री का अंदाज पसंद आया और उन्होंने उनके लिए सोशल मीडिया पर काफी अच्छी-अच्छी बातें लिखी हैं। श्रद्धा कपूर इन दिनों रणबीर कपूर संग काम कर रही हैं, फिल्म का नाम फाइनल नहीं है।

'ये फिल्म इंडस्ट्री है भइया, लिंक करने से कुछ नहीं होता'

'ये फिल्म इंडस्ट्री है भइया, लिंक करने से कुछ नहीं होता'

बता दें कि इससे पहले शक्ति कपूर ने कहा था, 'ये फिल्म इंडस्ट्री है भइया, लिंक करने से कुछ नहीं होता। रोहन के पिता राकेश जो कि बॉलीवुड में फोटोग्राफर हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम सब फैमिली फ्रैंड्स हैं, मेरी बेटी मुझे अपनी जिंदगी में चल रही हर बात के बारे में बताती है। वह अपने माता पिता की मर्जी के बिना कभी भी शादी नहीं करेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+