Video: जब लड़की बस स्टॉप पर बोली, "मुझे मां नहीं बनना" और फिर...
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कोई भी व्यक्ति अथवा समाज कितना सुसंस्कृत है? इस सवाल का जवाब, उसका नारी के प्रति किए जाने वाले व्यवहार में खोजा जा सकता है। महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार हमारी सभ्यता और संस्कृति पर सवालिया लिशान लगाता है। नारी के प्रति अपराध, संस्कृति पर आघात है। इनमें दिन-पर-दिन हो वाली बढ़ोत्तरी ने समूचे साँस्कृतिक अस्तित्व को संकट में डाल दिया है।

अकसर देखा जाता है कि लड़की को देखकर, उसकी बातों को सुनकर मनचले लड़की की एक तस्वीर अपने मन से बना लेते हैं और फिर उससे छेड़खानी करना शुरु कर देते हैं। इसी सोच को लेकर एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है जिसके माध्यम से अपील किया गया है कि लड़की को अपनी सोच के अनुसार जज ना करें। देखें वीडियो:












Click it and Unblock the Notifications