Video: आंध्र प्रदेश सरकार के एक साल का जश्न, मंत्री और सांसद ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने और लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में लॉकडाउन को जारी रखा है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है, लेकिन आंध्र प्रदेश में सरकार के मंत्री और सांसद ही इसे ताख पर रखकर जश्न मना रहे हैं।

Recommended Video

      Andra Govt के 1 साल पूरा होने के जश्न में मंत्री जी भूले Social Distancing और mask | वनइंडिया हिंदी
       Video: Andhra Pradesh Minister and MP take part at a programme violating Lockdown and social Distancing Norms

      आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस सरकार के 1 साल पूरे होने पर जश्न रखा गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के पर्यटन मंत्री मुट्टमसेट्टी श्रीनिवास राव और विशाखापत्तनम के सांसद एमवीवी सत्यनारायण भी शामिल हुए। इस जश्न में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरस हो रहा है।

      वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटन मंत्री मुट्टमसेट्टी, सांसद एमवीवी सत्यनारायण समेत कई नेताओं ने न तो अपने चेहरे पर मास्क लगाया है और ना ही सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रख रहे हैं। विशाखापट्नम स्थित वाईएसआरसीपी कार्यालय में सरकार के एक साल पूरा होने पर जश्न रखा गया था, जहां केक काटकर राज्य में YSRCP की पहली वर्षगांठ को मनाया गया। उस जश्न के दौरान सरकार के मंत्रियों और सांसदों के साथ-साख कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टिंसिंग को ताख पर रख जश्न मनाते रहे।

      आपको बता दें कि MHA की गाइडलाइंस में राजनीतिक या सार्वजनिक बैठकें नहीं होनी चाहिए, लेकिन वाईएसआरसीपी के कार्यक्रम में इसका उल्लंघन किया गया गया। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 4,813 तक पहुंच गई है। लोगों को सख्ती से लॉकडाउन की गाइडलाइन को पालन करने की अपील की गई है, लेकिन यहां सरकार के मंत्री ही उसे तोड़ रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+