आप MLA सोमनाथ भारती ने महिला एंकर को दी गाली, कहा-औकात ना भूलो तुम, देखें Video
नई दिल्ली। आप पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती एक बार फिर से आलोचनाओं के घेरे में हैं, इस बार उन्होंने एक टीवी चैनल के लाइव प्रोग्राम पर महिला एंकर को गाली देते हुए उनसे बेहद आपत्तिजनक लहजे में बात की है, जिसके जवाब में महिला एंकर ने भी सोमनाथ भारती को जमकर खरी-खरी सुनाई है और उन्हें कोर्ट में इसका जवाब देने को कहा है। इस मसले पर दिल्ली से विधायक और आप पार्टी से बागी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके जमकर सोमनाथ भारती की आलोचना की है।

सोमनाथ भारती ने महिला एंकर को दी गाली
आपको बता दें कि एक न्यूज चैनल के लाइव डिबेट प्रोग्राम में महिला एंकर ने सोमनाथ भारती से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार को हुए मिर्ची हमले के बारे में सवाल किया था, जिस पर सोमनाथ भारती बुरी तरह से भड़क गए और तेज-तेज से चिल्लाते हुए एंकर को गाली देने लगे और कहा कि अपनी औकात में रहकर बात कीजिए आप।
एंकर ने भी सुनाई खरी-खरी
जिस पर एंकर ने कहा कि जो अपनी पत्नी से ठीक से बात नहीं कर सकता, उसे सम्मान नहीं दे सका, वो ऐसी बातें कर रहा है, आपको ऐसी बातें करने में शर्म नहीं आती है क्या?
'तुम अपनी औकात ना भूलो, ये तमीज है आपकी'
जिस पर भारती का आपा सातवें आसमान पर पहुंच गया, उन्होंने एंकर से माफी मांगने को कहा और मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए बोले कि तुम अपनी औकात ना भूलो, ये तमीज है आपकी।
कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया वीडियो
इस पूरे प्रकरण पर कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है कि सोमनाथ भारती इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं, इसके चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा था, अब उन्होंने एक बार फिर वैसी ही हरकत की है।

एंकर का सवाल सुनते ही भड़के सोमनाथ भारती
मालूम हो कि कल दोपहर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसी ने लाल मिर्च फेंक दी थी। इसी मुद्दे पर एक निजी समाचार चैनल पर डिबेट चल रही थी जिसमे एंकर ने सोमनाथ भारती से पूछा, ‘क्या आपके खिलाफ जनता गुस्से में हैं, जो इस तरह से विरोध प्रकट कर रही हैं?'

'यह भ***** बंद करके धंधे पर जाकर बैठ जाओ'
महिला एंकर की इसी बात पर सोमनाथ भारती भड़क उठे और बेहद गंदी भाषा मे उन्होंने कहा कि 'यह भ***** बंद करके धंधे पर जाकर बैठ जाओ'।' सोमनाथ भारती यहीं नहीं रूके बल्कि महिला एंकर को देख लेने की धमकी भी दे डाली।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications