VIDEO: एक हिंदू ने सुनाई LOCKDOWN के बीच एक मुसलमान के सच्चे प्यार की कहानी

नई दिल्ली- कोरोना वायरस से जारी जंग के बीच लॉकडाउन के दौरान इन दिनों सोशल मीडिया पर फैलती फर्जी खबरें वायरस से भी ज्यादा तेजी से समाज को संक्रमित कर रही हैं। तरह-तरह के वीडियो और मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिसका मकसद अक्सर समाज में अफवाह फैलाने का ही होता है। लेकिन, संकट की इस घड़ी में इसी सोशल मीडिया पर कई बार बेहद अच्छी खबरें भी देखने को मिलती हैं, जो मुश्किल वक्त में भी हमारा हौसला बढ़ाती हैं, तनाव को कुछ कम करती हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर मुंबई में लॉकडाउन की वजह से फंसे एक व्यक्ति का वीडियो संदेश वायरल हो रहा है कि कैसे उसके हिंदू होने के बावजूद एक मुसलमान परिवार उसका और उसके बेटे का ख्याल रख रहा है। 50 से ज्यादा मुस्लिम युवा उन्हें किसी चीज की दिक्कत नहीं होने दे रहे। मुस्लिम परिवार ने दिनेश यादव नाम के उस शख्स की ऐसे समय में मदद की है, जब बड़े-बड़े पैसे वाले हिंदुओं ने मुश्किल वक्त में उससे मुंह मोड़ लिया है।

लॉकडाउन में मुस्लिम परिवार बना एक हिंदू का सहारा

लॉकडाउन में मुस्लिम परिवार बना एक हिंदू का सहारा

दिनेश यादव वीडियो शुरू होते ही कहते हैं, 'उनके साथ बैठकर तो देखो, उनसे बातचीत करके तो देखो.... आपको पता चल जाएगा कि वो तुम्हें प्यार करते हैं या नफरत करते है। इतने हिंदुओं के रहते हुए भी मुझे मुसलमान भाई ही काम आए इस संकट की घड़ी में। बड़े-बड़े पैसे वालों को मैंने फोन किया, लेकिन मेरा कोई सहारा नहीं बना। मुंबई के जोगेश्वरी का एक मुसलमान भाई लॉकडाउन की शुरुआत वाले दिन से आज तक हमें और हमारे लड़के को राशन, खाना, रहने-सोने हर व्यवस्था दिया है। इस इलाके के कम से कम 50 मुस्लिम नौजवान कोई पानी ले कर आता है, कोई बिस्किट लेकर आता है कोई चाय लेकर आता है। उनका बार-बार एक ही सवाल रहता है कि भाई कुछ खाए क्या, कुछ पीए क्या....' दरअसल, दिनेश यादव लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फंस गए हैं, वह अपने घर नहीं लौट सकते थे। उनके मुताबिक उन्होंने मुंबई में मौजूद सभी जानने वालों से सहायता मांगी, लेकिन किसी ने उनकी मजबूरी पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन, ऐसे मुस्लिम वक्त में एक मुस्लिम परिवार ने उन्हें आसरा दिया है।

मुसलमानों से बात करके तो देखो-दिनेश

मुसलमानों से बात करके तो देखो-दिनेश

इसी वीडियो मैजेस में दिनेश समाज में मौजूद नफरत को दूर करवाने के लिए अपना इतने दिनों का अनुभव भी साजा करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वे कहते हैं, 'आज मैं उन लोगों को बता देना चाहता हूं जो मुसलमानों से नफरत करते हैं कि ये सब गलत है। सबके अंदर सीने में दिल है, सबके अंदर इंसानियत है। जैसा तुम जिसको प्यार देगो वैसा ही वो तुम्हारे साथ व्यवहार करेगा। अगर देखना है तो एक बार उनके बीच में बैठो, उनके साथ रह के तो देखो, एक पल उनके साथ गुजार के तो देखो। जिस दिन से लॉकडाउन हुआ है, मैं एक मुसलमान के घर में रहता हूं। उस मुसलमान का कहना है कि जबतक लॉकडाउन खत्म नहीं होगा मैं तुमको और तुम्हारे बच्चे को बैठा कर खिलाऊंगा। जय भारत का सपूत मुसलमान का बेटा, जय हिंद-जय भारत।' (ऊपर की दोनों तस्वीरें प्रतीकात्मक)

इस वीडियो पर मिल रही है तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

दिनेश यादव नाम के शख्स का ये वीडियो व्हिरलिंग देवेश नाम के एक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जो खुद को सूफी आत्मा, मानवतावादी, धर्मनिरपेक्ष कठरपंथी, वकील और कविता प्रेमी बताती हैं। उनके इस ट्वीट पर ट्विटर पर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लेकिन, कुछ ट्विटर हैंडल ने इसपर ये भी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है कि सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा फर्जी खबरें चल रही हैं। कुछ ने इस वीडियो की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि उन्हें दूसरों पर थूकने और चीजों को चाटना बंद करने के लिए कहो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+