दीपावली: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विशाखापट्टनम में जलाए दीप, दिल्ली सीएम ने की लक्ष्मी पूजा
नई दिल्ली, 04 नवंबर: देशभर में दीपावली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। वहीं खुद पीएम मोदी इस बार जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई और मिठाई भी खिलाई।

वहीं आंध्र प्रदेश में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिवाली के मौके पर भारतीय सुरक्षा सेनाओं के सैनिकों के सम्मान में विशाखापट्टनम पोर्ट ट्रस्ट में दीप प्रज्जवलित किया।
असम में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में अपने घर पर दीये जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिवाली के मौके पर त्यागराज स्टेडियम में आयोजित दिवाली पूजन कार्यक्रम में पूजा की।
वहीं दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने नोएडा के एक अनाथ आश्रम में बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अनाथ बच्चों को प्रेम की आवश्यकता है, इसलिए मैं आज दिवाली के अवसर पर यहां आया हूं।












Click it and Unblock the Notifications