उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू का जयपुर दौरा हुआ स्थगित, आज ही AIIMS से हुए डिस्चार्ज
उपराष्ट्रपति नायडू का जयपुर दौरा हुआ स्थगित
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम.वैंकेया नायडू का जयपुर दौरा स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी सरकार की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में कही गई। नायडू को कल 23 अक्टूबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौरे पर जाना था। सरकार की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में नायडू का दौरा स्थगित करने के पीछे कोई वजह नहीं बताई गई है। उन्हें वरिष्ठ विधायकों को सम्मानित करने और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत को श्रद्धांजलि देने वाले एक कार्यक्रम में जाना था। गौरतलब है कि नायडू शुक्रवार को ही दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उक्त रक्तचाप (बीपी) और शुगर की वजह से भर्ती कराया गया था। हालांकि नायडू को आज AIIMS से डिस्चार्ड कर दिया गया है। डॉक्टरों ने नायडू को 3 दिन का आराम करने की सलाह दी है।













Click it and Unblock the Notifications