केरल में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्कूल टीचर से की मुलाकात, बोलीं- इससे बेहतर गुरु दक्षिणा नहीं हो सकती
केरल में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने टीचर से मुलाकात की। इस अवसर पर उनकी पत्नी भी उनके साथ थी। इतने सालों बाद अपने शिष्य को देखकर उपराष्ट्रपति के शिक्षिका खुश हो गईं।

देश के उपराष्ट्रपित जगदीप धनखड़ सोमवार को केरल अपनी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने केरल के उत्तरी जिले में पन्नियानूर ग्राम पंचायत में रहने वाले स्कूल टीचर से मुलाकात की।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ केरल पहुंचे हैं। उन्होंने अपने स्कूल की शिक्षिका रत्ना नायर से मुलाकात की। धनखड़ के शिक्षक इतने वर्षों के बाद अपने शिष्य को देखकर बहुत खुश हुए। उपराष्ट्रपति से उन्होंने खुश होकर कहा इससे बेहतर गुरु दक्षिणा नहीं हो सकती है।
अधिकारियों ने बताया कि शिक्षिका और उनके परिवार ने उपराष्ट्रपति का नारियल पानी से स्वागत किया। परिवार की महिलाओं के हाथों से बनाई इडली और केले के चिप्स उपराष्ट्रपति को परोसे गए। इस मौके पर केरल विधानसभा के अध्यक्ष ए एन शमसीर भी मौजूद थे।
बता दें धनखड़ के ये जो शिक्षिका रत्ना नायर हैं उनके कई छात्र उच्च पदों पर हैं, ज्यादातर सशस्त्र बलों और पुलिस में है। धनखड़ उनके अकेले स्टूडेंट है जो कि देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचे हैं। शिक्षिका ने कहा मुझे अपने छात्र "जगदीप" पर गर्व है।
शिक्षिका रत्ना नायर ने धनखड़ को खाकी पहने हुए एक युवा लड़के को याद किया जो पहली पंक्ति में बैठे और पूरी तरह से कक्षा पर ध्यान केंद्रित करते थे।उपराष्ट्रपति की टीचर ने कहा जगदीप एक बहुत ही सक्रिय, अनुशासित और आज्ञाकारी लड़का था, जिसने कक्षा के अंदर और बाहर सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जगदीप एक अच्छा वाद-विवाद करने वाले, एक अच्छे खिलाड़ी के साथ पढ़ाई में अव्वल रहते थे।
टीचर ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब धनखड़ सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ बोर्डिंग स्कूल में उनके शिष्य थे। उन्होने कहा बाकी छात्र अपने शिक्षकों के साथ साल में लगभग नौ महीने बिताते हैं, वे उनके साथ लंबे समय तक चलने वाले बंधन विकसित करते हैं।
उन्होंने कहा जगदीप के माता-पिता बीच-बीच में स्कूल आते थे। मुझे याद है कि जगदीप के पिता इन बैठकों में बहुत नियमित थे। वह अपने दोनों बेटों की प्रगति की निगरानी के लिए हर महीने स्कूल आते थे।












Click it and Unblock the Notifications