Vice President Election: एक पद से बीजेपी साधेगी कई समीकरण! रेस में चल रहे ये 3 नाम

Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख करीब आ रही है और संभाविवत उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो रही है। कई नाम चर्चा में हैं जिसमें आरएसएस से जुड़े शेषाद्रिचारी और हरियाणा से आने वाले आचार्य देवव्रत का नाम भी चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि किसी बड़े केंद्रीय मंत्री को यह पद देकर पीएम मोदी फिर सबको चौंका सकते हैं।

आचार्य देवव्रत फिलहाल गुजरात के राज्यपाल हैं। एनडीए के उम्मीदवार की जीत तय है, क्योंकि विपक्षी दलों ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अंतिम फैसला लेने की जिम्मेदारी सौंप दी है। लोकसभा में एनडीए के पास बहुमत के जरूरी आंकड़े से ज्यादा नंबर हैं और राज्यसभा में भी पर्याप्त संख्या बल है।

Vice President Election

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA की जीत तय

उपराष्ट्रपति पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं और आचार्य देवव्रत का नाम उनमें से एक है। बीजेपी के लिए यह चुनाव सिर्फ एक संवैधानिक पद का चुनाव भर नहीं है। पार्टी हाईकमान इस एक पद के जरिए विपक्षी दलों को बड़ा संदेश देना चाहती है। साथ ही, सामाजिक और जातिगत समीकरणों को साधने की भी कोशिश है। ऐसी चर्चा भी है कि किसी केंद्रीय मंत्री को यह पद दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Vice President Election: विपक्ष को मनाने में जुटे मल्लिकार्जुन खड़गे, इंडिया अलायंस में बनेगी एक नाम पर सहमति?

Acharya Devvrat के नाम की चर्चा कई वजहों से

आचार्य देवव्रत हरियाणा से आते हैं और सूत्रों के मुताबिक उनके नाम की चर्चा काफी गंभीरता से चल रही है। फिलहाल वह गुजरात के राज्यपाल हैं और इससे पहले हिमाचल प्रदेश के गवर्नर भी रह चुके हैं। उनके पक्ष में सबसे बड़ी बात जाती है कि वह भी जाट समुदाय से ही आते हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी जाट ही हैं। जातिगत समीकरणों को देखें, तो जाट समुदाय का हरियाणा के अलावा राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के एक सीमित हिस्से तक प्रभाव है। इसके अलावा, वह लंबे समय से सामाजिक जीवन में रहे हैं और एक शिक्षाविद् और गुरुकुल के प्राचार्य के तौर पर भी काफी काम किया है।

केंद्रीय मंत्री को मिलेगा उपराष्ट्रपति का पद?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फैसलों से सबको चौंकाते रहते हैं। वैंकेया नायडू को जब उपराष्ट्रपति का पद दिया गया था, तो वह केंद्रीय मंत्री थे। इस बार भी इसकी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। बीजेपी से जुड़े सूत्रों के हवाले से मीडिया में दावा किया जा रहा है कि दक्षिण भारत से आने वाले किसी केंद्रीय मंत्री को यह पद दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Vice President: कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति? रेस में इस नेता का नाम सबसे आगे, जल्द होगा बड़ा ऐलान

माना जा रहा है कि इसी सप्ताह बीजेपी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया जाएगा। विपक्षी गठबंधन भी इसके बाद अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकता है। इंडिया गठबंधन के घटक दलों को साझा उम्मीदवार उतारने के लिए मनाने की मुहिम चल रही है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद जिम्मेदारी ली है और वह दूसरी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+