Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vice President Election: राधाकृष्णन-रेड्डी के बीच कड़ा मुकाबला, व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे पूर्व PM देवगौड़ा

Vice President Election 2025: देश की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है। करीब दो महीने पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद अब देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। संसद भवन में सुबह से ही हलचल तेज है। इस बार उपराष्ट्रपति का मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

एक तरफ बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मैदान में हैं। तो दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बी सुधर्शन रेड्डी को उतारा है। शाम तक यह तय हो जाएगा कि देश की दूसरी सबसे ऊंची संवैधानिक कुर्सी पर कौन बैठेगा।

Vice President Election HD Deve Gowda

देवगौड़ा व्हीलचेयर से पहुंचे मतदान करने

चुनाव की वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई। पीएम मोदी ने पहला वोट डाल कर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत की। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी वोट डालने पहुंचे। वे व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र तक आए और इस अहम प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा और उसके बाद 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। नतीजे रात तक आने की उम्मीद है।

सभी सांसद कर रहे हैं मतदान

इस चुनाव में संसद के सभी सदस्य, चाहे वे चुने हुए हों या मनोनीत, वोट डाल सकते हैं। वोटिंग सीक्रेट बैलेट से होती है यानी सांसद अपनी पसंद के अनुसार मतदान कर सकते हैं, उन्हें पार्टी लाइन का पालन जरूरी नहीं है। करीब दो महीने पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद अब यह चुनाव कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Vice President Election: उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, PM मोदी ने डाला पहला वोट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+