देसी खाना, शारीरिक फिटनेस और मानसिक दृढ़ता से उपराष्ट्रपति ने कोरोना को हराया
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी की चपेट में आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जानलेवा वायरस को परास्त कर दिया है। पत्नी के साथ कोरोनावायरस पर काबू पाने में सफल रहे उपराष्ट्रपति ने मंगलवार को अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने बढ़ी उम्र और कुछ चिकित्सा समस्याओ के बावजूद देसी खाने, शारीरिक तंदुरूस्ती और मानसिक दृढ़ता पर ध्यान दिया, जिससे कोरोना संक्रमित पत्नी ऊषा के साथ उन्होंने कोरोना को हराने में सफल हुए।

गौरतलब गत 29 सितंबर को उपराष्ट्रपति नायडू के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और गत सोमवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि कोरोना संक्रमित घोषित किए गए 71 वर्षीय उपराष्ट्रपति को संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था और वो होम क्वारंटीन थे। एक फेसबुक पोस्ट में खुद के कोरोना निगेटिव आने की सूचना देते हुए उपराष्ट्रपति ने यह भी बताया कि उपराष्ट्रपति सचिवालय के 13 कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए थे, अब वो सभी ठीक हो चुके हैं।

बकौल उपराष्ट्रपति नायडू, इसी तरह, मुझे यह जानकर खुशी है कि राज्यसभा सचिवालय के 136 कर्मचारी, जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे अब ठीक हो चुके हैं। इनमें से 127 कार्यालय आ रहे हैं और बाकी घर से काम कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications