Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जीती कोरोना से जंग, दो हफ्ते से घर पर ही थे आइसोलेट

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिसकी चपेट में कई वीवीआईपी भी आ चुके हैं। दो हफ्ते पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से उनका इलाज जारी था। अब उपराष्ट्रपति ने कोरोना से जंग जीत ली है। साथ ही उनका स्वास्थ्य भी एकदम सही हो गया है। जल्द ही वो सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर देंगे।

corona

उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक एम्स की टीम ने सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। 29 सितंबर को पॉजिटिव आने के बाद से ही वो अपने आवास पर ही क्वारंटीन थे। सचिवालय के मुताबिक वो पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जल्द ही कार्यालय से जुड़ी गतिविधियां वो शुरू कर देंगे। वहीं उनकी पत्नी की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आई थी।

नहीं थे कोई लक्षण
दरअसल सितंबर के अंत में रूटीन चेकअप के दौरान उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी की जांच की गई। इस दौरान उपराष्ट्रपति तो कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि उनकी पत्नी निगेटिव। उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं थे, जिस वजह से उन्हें घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया, जबकि उनकी पत्नी ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया था। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने भी कोरोना से जंग जीत ली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+