'पद्मावत' के बाद सलमान खान की फिल्‍म 'लवरात्रि' पर बवाल, विश्व हिंदू परिषद ने दी स्क्रीनिंग रोकने की धमकी

मुंबई। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' को लेकर जिस तरह से बवाल पूरे भारत में हुआ था, उसे देखकर अब लोगों को इतिहास पर आधारित फिल्म बनाने में डर लगने लगा है। अब सलमान खान की आने वाली फिल्म 'लवरात्रि' को लेकर हंगामा मचा है। इस बार ये बवाल करणी सेना ने नहीं बल्कि विश्व हिंदू परिषद ने मचाया है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कहा है कि वो सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'लवरात्रि' की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे। फिल्म का नाम 'लवरात्रि' हिंदू त्योहार का नाम बिगाड़ता है। वीएचपी के अंतर्राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा- हम इसे देश के सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे, हम नहीं चाहते कि हिंदुओं की भावनाएं आहत हों अगर ऐसा हुआ तो खून-खराबा हो जाएगा। विस्‍तार से जानिए

नवरात्रि के पृष्‍ठभूमि पर बनी लवरात्रि

नवरात्रि के पृष्‍ठभूमि पर बनी लवरात्रि

मीडिया से बातचीत में आलोक कुमार ने कहा कि यह फिल्म हिंदू त्योहार नवरात्रि की पृष्ठभूमि में बनी है और नाम इसके अर्थ को विकृत करता है। नवरात्रि देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा के लिए नौ रातों तक चलने वाला उत्सव है। इस दौरान देशभर में उत्सवों का आयोजन होता है, खास तौर पर गुजरात इसके लिए प्रसिद्ध है।

सलमान अपने जीजा आयुष को कर रहे हैं लॉन्‍च

सलमान अपने जीजा आयुष को कर रहे हैं लॉन्‍च

आपको बता दें कि लवरात्रि गुजरात पर केंद्रित बताई जा रही है और इसके इस साल पांच अक्तूबर को रिलीज होने की उम्मीद है। लगभग लगभग इसी समय पूरे देश में नवरात्रि मनाई जाएगी। सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को अपनी होम प्रोडक्शन 'लवरात्रि' से लॉन्च कर रहे हैं। उनके साथ वरीना हुसैन फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। आयुष की तरह वरीना की भी यह पहली फिल्म है। फिल्म के निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं।

पद्मावती का नाम बदलना पड़ा था

पद्मावती का नाम बदलना पड़ा था

गौरतलब है कि सलमान खान फिल्म्स (SKF)की यह पांचवीं फिल्म है जो उनके प्रोडक्शन हाउस से बन रही। बता दें कि इससे पहले भी वीएचपी और कई दूसरे संगठन अलग-अलग मुद्दों को लेकर फिल्मों के प्रदर्शन का विरोध करते रहे हैं। इससे पहले विरोध के चलते संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का नाम बदलकर भी 'पद्मावत' किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+