VHP ने कहा दिग्विजय 'कंफ्यूज्ड' मुनव्वर राणा बोले 'कश्मीर हमारा है'

लखनऊ। 'भारत अधिकृत कश्मीर' दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है। इस मुद्दे पर जब वन इंडिया ने विश्व हिंदू परिषद् के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन के साथ-साथ चर्चित साहित्यकार मुनव्वर राणा से बातचीत की तो उन्होंने क्या कहा आईये जानते हैं इस रिपोर्ट में-

कांग्रेस के लिए महंगा साबित होगा 'भारत अधिकृत कश्मीर' बयान?

VHP and Munawwar Rana slams Digvijaya Singh for remark on Kashmir

'ऐसे व्यक्ति से इसी तरह की अपेक्षा'

वीएचपी के संयुक्त महामंत्री ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि दिग्विजय सिंह के बयान पर हमें टिप्पणी करना पड़ रहा है, कांग्रेस के लोग भी इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। यह व्यक्ति एक भ्रमित मस्तिष्क वाला व्यक्ति है। जब यह मुख्यमंत्री था तब भी इसके संरक्षण में इस तरह की गतिविधियां चलती थीं।

कांग्रेस में दिग्विजय सरीखे और भी

बातचीत के दौरान सुरेंद्र जैन ने कहा कि सिर्फ दिग्विजय सिंह ही नहीं कांग्रेस में कुछ अन्य भी हैं जो इस तरह के बयान देते हैं...चिदंबरम से लेकर मनीष तिवारी तक। अगर हमें कश्मीर की समस्या हल करनी है तो पाकिस्तान पर इस तरह से दबाव डालना पड़ेगा...... बलूचिस्तान, गिलगित और ये सारे इलाके जिसको हम गुलाम कश्मीर कह सकते हैं इन पर भी चर्चा करके हम पाक को दबाव में लाएंगे तभी आतंकवाद खत्म होगा।

हिंदुस्तां का है कश्मीर, और किसी का कैसे हो जाएगा?

वन इंडिया के साथ चर्चित साहित्यकार मुनव्वर राणा ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि दखल ये कैसे हो सकता है कि जब पाकिस्तान भी हमारा था। तो कश्मीर कैसे दूसरे का हो जाएगा ? कश्मीर इधर का हो या उधर का हो हमारा ही है। दूसरे का कैसे हो जाएगा...अमरीका का हो जाएगा, पाकिस्तान का हो जाएगा, कैसे हो जाएगा ? इकबाल ने जिसके लिए कहा था कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा तो उसमें अधिकृत कश्मीर नहीं था। पूरा कश्मीर हमारा है।

पीओके तो हमारा है ही, पाक भी हिंदुस्तान का होगा!

वहीं इसी मुद्दे पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने वन इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीओके हमारा है, और रही बात पाकिस्तान की तो वो भी जल्द ही हिंदुस्तान का होगा। इसमें कोई दोराय नहीं है।

Exclusive: मुनव्वर राणा ने सुब्रह्मण्यम स्वामी को क्यों कहा NONSENSE?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+