हिंदू भी उठा सकतें हैं ईंट, मुजफ्फर नगर दंगा तो याद होगा- तोगड़िया

pravin-togadia
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि हिंदू भी ईंट और पत्थर उठा सकते हैं, हिंदूओं की परीक्षा न लें। प्रवीण तोगड़िया का यह बयान अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए एक हमले के बाद आया है। तोगड़िया ने आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्रमीर सरकार आतंकवादियों से सख्ती से नहीं निपट रही है।

अल्पसंख्यकों को धमकी

वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया ने अल्पसंख्यकों को धमकी देते हुए कहा कि वह गुजरात दंगों को भूल गए होंगे लेकिन मुजफ्पर नगर दंगे उन्हें याद होंगे। हिंदूओं के सब्र का इम्तिहान न लें नहीं तो वह भी ईंट का जवाब पत्थर से दे सकते हैं। तोगड़िया ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला हआ है जो निंदनीय है, इस पर जम्मू कश्मीर सरकार कार्रवाई से बच रही है।

बहुसंख्यकों कमजोर न समझें

विहिप के नेता तोगड़िया ने सुध-बुध खोते हुए कहा कि बहुसंख्यकों को कमजोर समझने की भूल न करें। वह भी हाथ में ईंट, पत्थर उठा सकता है। तोगड़िया ने जम्मू कश्मीर सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार आंतकियों पर कड़ी कार्रवाई करने से बच रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+