दिग्गज बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा अस्पताल में भर्ती, कुछ महीने पहले हुआ था ब्रेन हैमरेज
कोलकाता। दिग्गज बंगाली सिंगर निर्मला मिश्रा की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें दक्षिणी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। ब्लडप्रेशर कम होने के चलते उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निर्मला मिश्रा को वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियां हुई है। उनकी हालत अब स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि उनकी कोरोना जांच करायी जा रही है। आपको बता दें कि निर्मला मिश्रा को बालकृष्ण अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चका है। इसी साल जुलाई में उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications