उत्तर भारत में गर्मी से बुरा हाल, आज इन जगहों में हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। उत्तर भारत नें फिर मौसम ने करवट ली है, शुक्रवार को यूपी, बिहार और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की खबर है, जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, कई जगहों में तो दोपहर तक रुक-रुककर रिमझिम बरसात होने के साथ ही तेज हवा भी चली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी इसी प्रकार मौसम बने रहने की संभावना है। आपको बता दें कि दिल्ली में इस वक्त गर्मी अपने चरम स्तर पर है।

आज इन जगहों में हो सकती है बारिश

आज इन जगहों में हो सकती है बारिश

दिल्ली के मौसम में भी तब्दीली हुई है, यहां भी आज हवाएं और बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, इससे संबंधित इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

आज यहां भी बरसेंगे बादल

आज यहां भी बरसेंगे बादल

दिल्ली के साथ-साथ आज दक्षिण भारत में भी बारिश होने के आसार है, बेंगलुरू समेत कर्नाटक के कई इलाकों में आज बारिश होने की संभावना है।

गर्मी चरम स्तर पर

गर्मी चरम स्तर पर

वैसे उत्तर भारत में गर्मी चरम स्तर पर है, सूर्य की बढ़ती तपिश से पारा एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही जनजीवन बेहाल होने लगा है। दिन की गर्मी से अब रात में भी राहत नहीं मिल रही है। रात में भी तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में यह गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

प्री-मॉनसून बारिश में कमी, मॉनसून लेट

प्री-मॉनसून बारिश में कमी, मॉनसून लेट

देश के कई हिस्सों में कृषि के लिए महत्वपूर्ण समय मार्च से मई महीने तक मॉनसून से पहले की बारिश में 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। विभाग ने एक मार्च से 15 मई तक 75.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जो कि सामान्य से करीब 22 प्रतिशत कम है, इस अवधि में सामान्य बारिश 96. 8 मिमी होती है, जबकि इस बार मॉनसून थोड़ा लेट है, यह केरल में पांच दिन की देरी के साथ छह जून को पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+