ट्विटर पर राहुल गांधी के बाद कांग्रेस का भी ऑफिशियल अकाउंट हैक, हैकर ने दी चेतावनी

कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले ने न सिर्फ कांग्रेस के नेताओं बल्कि खासकर राहुल गांधी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक होने के एक दिन बाद कांग्रेस पार्टी का भी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे आपत्तिजनक ट्वीट किए गए।

hack

कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले ने न सिर्फ कांग्रेस के नेताओं बल्कि खासकर राहुल गांधी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि करीब 20 मिनट बाद अकाउंट को री-स्टोर कर लिया गया।

हैक करने वाले ने लिखा, 'कांग्रेस पार्टी के लोग बेहद भोले हैं। क्रिसमस स्पेशल के लिए हमारे साथ बने रहें।' हैकर ने लिखा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली कांग्रेस के लिए यह एक और सबक है।

congress

हैकर ने लिखा, 'तुम लोग हमारे खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहते हो? हमें तुम्हारे अकाउंट की 'की' मिल गई है।' हैकर ने यह भी लिखा कि उनका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट भी बुधवार शाम हैक कर लिया गया था। इस संबंध में कांग्रेस ने दिल्ली की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। हैकर ने शिकायत का बदला लेने के लिए कांग्रेस का अकाउंट भी हैक कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+