Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी को किसने दी वजन कम करने की सलाह?

Recommended Video

    Renuka Chaudhary को जाते-जाते Venkaiah का सलाह, अपना वजन घटाकर पार्टी का वजन बढ़ाइए । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उन्हें राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति ने ऐसी सलाह दी है जोकि उन्हें काफी चुभ गई है। साधारण तौर पर सभापति सदन में लोगों को सदन की कार्रवाई को बेहतर चलाने के लिए सहयोग की बात करते हुए सांसदों को इसमे सहयोग करने की सलाह देते हैं, लेकिन वेंकैया नायडू ने रेणुका चौधरी को उनके वजन को लेकर खास सलाह दे डाली।

    वेंकैया नायडू ने दिया सुझाव

    वेंकैया नायडू ने दिया सुझाव

    सदन में अपने आखिरी भाषण के दौरान रेणुका चौधरी ने कहा कि वेंकैया नायडू मुझे काफी पहले से जानते हैं जब मैं वजन में काफी कम थी, सर काफी लोग मेरे वजन को लेकर चिंतित है, लेकिन मेरा काम ऐसा है आपको यहां वहां काफी दौड़ना पड़ता है। रेणुका चौधरी की इस बात पर वेंकेया नायडू ने कहा कि मेरा आपको सुझाव है कि आप आप अपने वजन को कम करें और पार्टी का वजन बढ़ाने की कोशिश करें। जिसपर रेणुका ने कहा कि कांग्रेस बेहतर है और एक उसे कोई पीछे नहीं कर सकता है। दोनों के बीच इस बातचीत के बाद सदन में लोगों की जमकर हंसी सुनाई दी।

    फेयरवेल स्पीच

    फेयरवेल स्पीच

    इस दौरान रेणुका चौधरी ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि यह सौभाग्यपूर्ण था जब वह उपसभापति के पद के लिए पूरे विपक्ष की उम्मीदवार नजमा हेपतुल्ला के खिलाफ मैदान में थीं। जिसके जवाब में वेंकैया नायडू ने कहा कि अगर ऐसा हो जाता तो कई समस्याओं का समाधान निकल गया होता। रेणुका ने कहा कि शाह बानो से लेकर सुपर्णखा तक वह इस सदन की गवाह रही हैं।

    पीएम ने कसा था तंज

    पीएम ने कसा था तंज

    गौरतलब है कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेणुका चौधरी के ठहाके पर तंज कसते हुए कहा था कि रामायण में इस तरह की हंसी आखिरी बार सुनाई दी थी। जिसके बाद रेणुका चौधरी काफी नाराज हो गई थीं। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने रेणुका चौधरी की हंसी की तुलना सुपर्णखा से की थी। रेणुका चौधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं की बेहतरी के काम की जरूरत है। यह निराशाजनक है कि सदन में अभी सिर्फ 11 फीसदी महिलाएं है, इसपर हमे सोचने की जरूरत है।

    इसे भी पढ़ें- तमाम नेताओं से मुलाकात के बाद ममता ने भाजपा को हराने का दिया अचूक मंत्र

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+