हम दुश्मन नहीं हैं, केवल प्रतिद्वंद्वी हैं इसलिए दूसरों को नीचा नहीं दिखाना चाहिए- वेंकैया नायडू
प्रतिस्पर्धा में दूसरों को पछाड़ने के लिए कड़ी मेहनत दूसरों को नीचा नहीं दिखाना चाहिए
नई दिल्ली, 08 अगस्त: भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) राज्य सभा के सभापति भी थे । एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति के रूप में अपनाअंतिम भाषण सोमवार को दिया।
Recommended Video

नायडू ने अपने इस भाषण में कहा कि हम दुश्मन नहीं हैं हम प्रतिद्वंद्वी हैं। हमें प्रतिस्पर्धा में दूसरों को पछाड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए लेकिन दूसरों को नीचा नहीं दिखाना चाहिए। मेरी इच्छा है कि संसद अच्छी तरह से काम करें।
उन्होंने कहा मैंने सदन को बनाए रखने की पूरी कोशिश की। मैंने सभी पक्षों - दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम, उत्तर-पूर्व को समायोजित करने और अवसर देने का प्रयास किया। आप में से प्रत्येक को समय दिया गया है। मैं आभारी हूं और आपके प्यार और स्नेह से प्रभावित हूं।
बता दें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है। उपराष्ट्रपति के रूप में वेंकैया नायडू अब रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने राज्यसभा सदन में अपना अंतिम भाषण दिया।












Click it and Unblock the Notifications