राज्यसभा में हंगामे से नाराज वेंकैया नायडू ने कैंसिल किया डिनर

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने बुधवार को राज्यसभा सदस्यों के लिए आयोजित किए जाने वाले रात्रिभोज को रद्द कर दिया है। डिनर कैंसिल करने की वजह राज्यसभा की कार्यवाही बताई गई है। पिछले 12 दिनों में जिस तरह राज्यसभा में हंगामा हुआ और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित हुई है, उसे देखते हुए वेकैंया नायडू ने ये फैसला लिया है।

Venkaiah Naidu

अलग-अलग मुद्दों पर हंगामे के कारण संसद के सदनों की कार्यवाही नहीं चलने और लगातार गतिरोध बने रहने पर अफसोस जाहिर करते हुए राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में कहा कि, 'यही स्थिति रही तो संसद मजाक का विषय बन जाएगी।'

सभापति एम.वेंकैया नायडू द्वारा शून्य काल शुरू करने के बाद विपक्षी दलों के सांसद विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा करने लगे। राज्यसभा में मंगलवार को भी विपक्षी दलों के जोरदार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सभापति एम.वेंकैया नायडू द्वारा शून्य काल शुरू करने के बाद विपक्षी दलों के सांसद विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा करने लगे।

संसद में हो रहे हंगामें पर संसदीय मामलों के राज्यमंत्री विजय गोयल ने कहा कि सरकार सांसदों द्वारा उठाए हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन तेदेपा सांसद हातों में प्लाकार्ड लिए नारेबाजी करते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+