IAF पायलट की हिरासत पर जश्न मना रही पाक एक्ट्रेस को स्वरा का करारा जवाब, कहा- लानत है तुझ पर
नई दिल्ली। पुलवामा अटैक का बदला लेने के लिए 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया। उसके बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे माहौल बने हुए हैं। 27 फरवरी को पाकिस्तान की तरफ से भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया गया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का लड़ाकू विमान F-16 को हमारे फाइटर प्लेन मिग-21 ने मार गिराया। इस दौरान मिग-21 क्रैश हुआ और विंग कमांडर अभिनंदन के लापता होने की खबर आई। बाद में पाकिस्तान ने दावा किया कि अभिनंदन उसकी हिरासत में है। इन सबके अलावा पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक का जो बयान आया है वो काफी घटिया है। जी हां बॉलीवुड में काम कर रोजी-रोटी चलाने वाली वीना मलिक विंग कमांडर अभिनंदन के हिरासत में होने का जश्न मना रही है। उसने ट्विटर पर विंग कमांडर की फोटो शेयर कर लिखा है, "अभी-अभी तो आए हो, अच्छी मेहमान नवाजी होगी आपकी।" वीना के इस वाहियात ट्वीट का बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने करारा जवाब दिया है।

विंग कमांडर अभिनंदन की फोटो पोस्ट कर वीना ने लिखा ये
वैसे तो वीना मलिक ने भारत के खिलाफ कई ट्वीट किए हैं लेकिन इस ट्वीट को अगर सबसे जहरीला और घटिया कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वीना ने पकड़े गए भारतीय सेना के जवान की फोटो पोस्ट की है और लिखा है- अभी अभी तो आए हो, अच्छी मेहमान नवाजी होगी। आपको बता दें कि वीना मलिक ने अक्षय कुमार को लेकर भी एक गंदा ट्वीट किया है। वीना ने क्रैश हुए विमानों की फोटो शेयर की है और लिखा है- अक्षय कुमार इंडियन एयर फोर्स की इन मशीनों ने कल आतंकी कैम्प नष्ट किए थे। अब इन्हें देखो। ज्यादा जानकारी के लिए न्यूज चैनल और ट्विटर भी चेक कर सकते हो।
स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब, कहा- लानत है तुझ पर और तेरी बीमार मानसिकता पर
वीना के इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उसे लानत भेजी है। स्वरा ने वीना मलिक के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है, "वीनाजी...लानत है तुझ पर और तेरी बीमार मानसिकता पर। तेरी खुशी निर्लज्ज है। हमारा जवान हीरो, बहादुर, शालीन और सम्मानित है।" बता दें कि वीना ने 'दाल में कुछ काला है' और 'डर्टी पिक्चर : सिल्क स्मिता मागा' जैसी इंडियन फिल्मों में काम किया है। वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी है, जहां अश्मित पटेल के साथ उसके कई आपत्तिजनक सीन देखने को मिले थे और पाकिस्तान से उसके खिलाफ फतवा तक जारी हो गया था।
वीना के इस हरकत से गुस्से में उबल उठेंगे आप
वीना मलिक ने भारत विरोधी एक ट्वीट किया है। वो लगातार भारत विरोधी पोस्ट शेयर करती नजर आई है। इस ट्वीट में एक वीडियो के साथ उसने न सिर्फ भारत बल्कि बॉलीवुड स्टार्स को भी चुनौती देते हुए लिखा है कि मेरे बॉलीवुड के सभी दोस्तों। हमारे साथ मत टकराना। उसने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सलमान खान, लेखक शोभा डे, इंडियन एयर फोर्स और इंडियन मीडिया को भी टैग किया है। वीना के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स लिखे जा रहे हैं जिसमें कुछ अपशब्द भी हैं। लेकिन ज्यादातर लोग वीना की इस हरकत पर गुस्से में हैं और खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स कर रहे अभिनंदन के जज्बे को सलाम
विंग कमांडर के लापता होने के बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्स उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं और उनकी सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने तिरंगे की इमोजी के साथ ट्वीट किया है, "अभिनंदन...शीश झुकाकर अभिनंदन।"
दबाव में भी ऐसा साहस, गरिमा और सम्मान
ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर लिखा है, "दबाव में भी ऐसा साहस, गरिमा और सम्मान। मेरी दुआ आपके साथ हैं विंग कमांडर अभिनंदन।" करन जौहर ने लिखा है, "दुआ और साहस विंग कमांडर अभिनंदन और उनकी फैमिली के लिए। भारत आपके साथ खड़ा है...हमें आप पर गर्व है।" सुष्मिता सेन ने अपने ट्वीट में लिखा है, "हम सभी विंग कमांडर अभिनंदन वर्थामन की सकुशल वापसी की दुआ करते हैं।"
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications