जब PMO ने वरुण गांधी को फोन करके कहा, हमारी मुश्किल क्यों बढ़ा रहे हैं?
नई दिल्ली। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कुछ समय पहले सांसदों की सैलरी बढ़ाए जाने पर संसद के भीतर सवाल खड़ा किया था। जिसको लेकर वह काफी सुर्खियों में थे। लेकिन अब वरुण गांधी ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है। वरुण ने क हा कि जब उन्होंने सांसदों की सैलरी बढ़ने के मुद्दे को उठाया था तो उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया था और कहा गया था कि आखिर आप हमारी समस्या को क्यों बढ़ा रहे हैं। भिवानी स्थित मॉडल महिला कॉलेज के कार्यक्रम में बोलते हुए वरुण ने कहा कि मैंने कई बार सांसदों की सैलरी बढ़ाए जाने के मुद्दे को उठाया है।

कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए वरुण ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया और उत्तर प्रदेश के स्कूलों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई को छोड़कर बाकी सारे काम कराए जाते हैं। यहां धार्मिक गतिविधि, शादी के कार्यक्रम, अंतिम संस्कार के कर्मकांड आदि किए जाते हैं। बच्चे क्रिकेट खेलते हैं और नेता स्कूल में भाषण देते हैं। उन्होंने कहा कि हर साल शिक्षा पर तीन लाख करोड़ रुपए खर्च होता है, लेकिन सि89 फीसदी पैसा ही स्कूल की बिल्डिंग पर खर्च होता है, जिसे शिक्षा नहीं कह सकते हैं।
वरुण ने कहा कि आज 40 फीसदी किसान किराए पर खेत लेते हैं, जोकि गैरकानूनी है क्योंकि उन्हें इसकी वजह से सरकार की किसी योजना का लाभ ननहीं मिलता है और ना ही फसल खराब होने पर मुआवजा मिलता है। पिछले 10 साल में किसानों की खेती में लागत तीन गुना बढ़ गई है, जिसकी वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यही वजह है कि विदर्भ में 17000 किसानों ने आत्महत्या कर ली। वरुण ने बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी, उन्होंने कहा कि हमे लोगों को फूल का गुलदस्ता देने के बजाए पौधे देने चाहिए।
इसे भी पढ़ें- केजरीवाल के बाद अब पीएम मोदी और अमित शाह ने मांगा चंदा, खुद दान किए इतने रुपए












Click it and Unblock the Notifications