गर्लफ्रेंड नताशा संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे वरुण धवन, इस तारीख को लेगें सात फेरे
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इसी साल दिसंबर में अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने जा रहे हैं। यही वजह है कि उनकी अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D में देरी हो रही है। वरुण की इस फिल्म को नवंबर में रिलीज होना था लेकिन इस अब जनवरी के अंत में रिलीज किया जाएगा। हालांकि उस समय ये कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' के साथ क्लैश करेगी।

वरुण ने देर से रिलीज के लिए डायरेक्टर को मनाया
SpotboyE की खबर के अनुसार वरुण धवन ने फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा ये कहकर जनवरी में फिल्म की रिलीज के लिए मना लिया है कि इस साल दिसंबर में वे अपनी गर्लफ्रेंड नताशा से शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें वक्त चाहिए। खबर है कि रेमो वरुण की इस बात पर मान भी गए हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज में देरी की बात मई में सामने आ गई थी लेकिन इसकी असली वजह अब जाकर सामने आई है।

रिपब्लिक डे वीकेंड में रिलीज से होगा फायदा
वरुण और भूषण कुमार ने तय किया है कि फिल्म को 24 दिसंबर को रिलीज किया जाना चाहिए। इससे रिपब्लिक डे वीकेंड के चलते फिल्म और भी बेहतर साबित होगी। बता दें कि फिल्म में कोई खास वीएफएक्स अफैक्ट नहीं हैं। ऐसे में इसे नवंबर तक बहुत आसानी से रिलीज किया जा सकता था लेकिन वरुण की प्राथमिकता को समझते हुए निर्देशकों ने उनकी बात मानी और फिल्म जनवरी में रिलीज करने के लिए मान गए।

करियर में पहली बार फ्लॉप हुई वरुण की फिल्म
वरुण को आखिरी बार फिल्म 'कलंक' में आलिया भट्ट और कई सितारों के साथ देखा गया था। 150 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म वरुण घवन के करियर की पहली फ्लॉप फिल्म थी। हालांकि अब तक वरुण ने केवल 11 फिल्मों में ही काम किया है।
यह भी पढ़ें- श्रीदेवी से रिश्ते पर महिला ने अर्जुन कपूर को किया ट्रोल तो मिला ये जवाब, मांगनी पड़ी माफी












Click it and Unblock the Notifications