श्रीदेवी से रिश्ते पर महिला ने अर्जुन कपूर को किया ट्रोल तो मिला ये जवाब, मांगनी पड़ी माफी
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से मलाइका अरोड़ा के साथ डेट कर रहे अर्जुन कपूर को एक ट्विटर यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की। तो अर्जुन ने बहुत ही संयम के साथ ऐसा जवाब दिया कि यूजर को आखिरकार उनसे, मलाइका से और अर्जुन के फैंस से माफी मांगनी पड़ी। दरअसल कुसुम भूटानी नाम की एक ट्विटर यूजर ने अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को लेकर सवाल उठाया था और उन्हें डबल स्टैंडर्ड करार दिया था।

ट्रोल ने अर्जुन को सुनाई थी ये बातें
कुसुम भूटानी नाम की ट्विटर यूजर ने अर्जुन कपूर को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा था- 'आप अपने पिता की दूसरी पत्नी से नफरत करते थे क्योंकि उन्होंने ऐक्ट्रेस के लिए आपकी मां को छोड़ दिया। अब आप खुद आपसे उम्र में 11 साल बड़ी महिला को डेट कर रहे हैं, जिनका एक टीनेज बेटा भी है। आखिर ऐसा डबल स्टैंडर्ड क्यों अर्जुन कपूर?' बता दें कि ट्रोलर की ट्विटर डीपी पर वरूण धवन की फोटो लगी हुई थी जिससे मालूम हुआ कि वह वरुण धवन की फैन है।
'मैंने श्रीदेवी से बनाकर रखी सम्मानजनक दूरी'
कुसुम भूटानी के ट्वीट के जवाब में अर्जुन ने लिखा- 'मैं किसी से नफरत नहीं करता कुसुम। हमने एक-दूसरे के बीच एक सम्मानजनक दूरी बनाकर रखी थी। अगर मैं नफरत करता तो मैं अपने पिता, जाह्नवी और खुशी के साथ उनके कठिन समय में खड़ा नहीं रहता। कुछ लिखकर किसी को जज करना आसान है, लेकिन जरा थोड़ा सोचा भी करें। आप वरुण धवन की फैन हैं इसलिए मुझे लगता है कि मुझे आपको बताना चाहिए कि उनके फोटो को अपनी डीपी पर लगाकर प्लीज नफरत न फैलाएं।'
महिला ने अर्जुन और मलाइका से मांगी माफी
अर्जुन के जवाब के पढ़ने के बाद महिला ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने न सिर्फ अर्जुन बल्कि मलाइका और अर्जुन के फैंस से भी माफी मांगी। महिला ने लिखा- 'अगर मैंने किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाई है तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मेरा मकसद किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। मैं अर्जुन कपूर के सभी फैन्स से माफी मांगती हूं। प्लीज मुझे माफ कर दें। यह सिर्फ मेरा विचार था। मेरे मन में अर्जुन कपूर सर और मलाइका अरोड़ा मैम के लिए कोई गलत भावनाएं नहीं हैं। सॉरी अर्जुन कपूर सर।'
यह भी पढ़ें- मलाइका से रिश्ते पर खुलकर सामने आए अर्जुन कपूर, कहा- 'कुछ गलत नहीं कर रहे तो छुपाएं क्यों'












Click it and Unblock the Notifications