BMC चुनाव में वोट नहीं डाल पाए वरुण धवन, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

वरुण धवन ने कहा, 'मैंने पिछले साल जो राज्यसभा के इलेक्शन थे उस में मैंने वोट डाला था लेकिन इस बार बीएमसी चुनाव में मेरा नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से बीएमसी चुनाव में वोट न डाल पाने पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि यह काफी हैरान कर देने वाली बात है कि नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। जबकि इसके पहले उन्होंने वोट डाला था। हालांकि वरुण धवन ने अपने बयान में कहा कि कि उन्होंने राज्यसभा के लिए पिछले साल मतदान किया था, जिस पर सोशल मीडिया में उनका खूब मजाक भी उड़ा।

BMC चुनाव में वोट नहीं डाल पाए वरुण धवन, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

कहा- राज्यसभा में डाला था वोट
वोट डाले पहुंचे वरुण धवन का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। उन्होंने इस पर गुस्सा दिखाया और कहा, 'मैंने पिछले साल जो राज्यसभा के इलेक्शन थे उस में मैंने वोट डाला था लेकिन इस बार बीएमसी चुनाव में मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। मैं चुनाव आयोग से इस बारे में जानकारी मांगूंगा।' READ ALSO: शराब पीकर अश्लील हरकत करने वाले पुलिसकर्मी को महिला ने सरेआम पीटा

सोशल मीडिया पर लोगों ने कसा तंज
उधर, वरुण धवन के इस बयान पर सोशल मीडिया में लोग उन पर तंज कस रहे हैं। लोगों ने कहा कि यह आलिया भट्ट के साथ होने का असर है। दरअसल वरुण धवन ने राज्यसभा के लिए मतदान करने की बात कही लेकिन राज्यसभा के लिए आम आदमी वोट नहीं करता। महाराष्ट्र में साल 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। READ ALSO: अंतिम संस्कार से पहले हिलने लगा 'मुर्दा', उड़ गए लोगों के होश

वरुण और आलिया की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' आने वाली हैष सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने आलिया को लेकर वरुण धवन का मजाक उड़ाया। देखिए किसने क्या-क्या कहा-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+